32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

महासंगम डॉक्टर आरंभी – मन्नत 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और आरंभी का नया प्लान

महासंगम डॉक्टर आरंभी – मन्नत 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अब आरंभी को हो रहा है शक विश्वास पर वही दूसरी तरफ मन्नत ने बनाया नया प्लान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत आरंभी से होती है। जहां, आरंभी को धैर्य की बात याद आती है कि, किस तरह उसे स्टैंड लेना चाहिए अपने हर चीज के लिए। वही दूसरी तरफ ऐश्वर्या को मल्ला में एक डेक्टेक्टर देती है। जिसे पता चलता है उसे कि, उसके कमरे में कोई भी कैमरा नहीं है।

आरंभी की परेशानी

विशाखा ये चीज के लिए मल्ला को भी कहती है देने के लिए। क्योंकि अग्र ऐसा उसके साथ कुछ हुआ तो वो भी समझ पाएगी। ऐश्वर्या उसका मजाक बनाती है और कहती है उसका दिमाग इतना शातिर है ही नहीं। वही दूसरी तरफ आरंभी को अवंतिका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलता है कि, उसे विश्वास के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करनी है। जिसके लिए अब दोनों के कमरे में आरंभी आने की कोशिश वो भी घर की लाइट को काटकर। अवंतिका को विश्वास कहता है अब अगर किसी ने उसे देखा तो सच सामने आ जाएगा। विश्वास इस बीच ही अलमारी के अंदर छिप जाता है।

दुआ की चाल में फंसा विक्रांत

मन्नत को विशाखा वही वार्निंग देती है कि, इस घर में वो क्या करने की कोशिश कर रही है उसे समझ आ रहा है। मन्नत और विशाखा में बहस हो जाती है और वो कहती है कि, विक्रांत के साथ वो ऐसा काम करने का नहीं सोच सकती है। जिसके बाद मन्नत दुआ से दूर रहने के लिए विशाखा से कहती है। आरंभी अवंतिका के कमरे में आती है और वो लाइट को लेकर सवाल करती है इसी के साथ वो कमरे में देखती है लेकिन, उसे कोई नजर नहीं आता है। दुआ अपनी चाल शुरू कर देती है। जहां, वो विक्रांत के पैरों में गिर जाती है कि, उसे कंपटीशन में हिस्सा लेना है। जिसके लिए उसे मनाना होगा। धैर्य इस काम के लिए दुआ को चिल्लाता है लेकिन विक्रांत को दया आ जाती है और वो कहता है दुआ हिस्सा बन सकती है। धैर्य और विक्रांत में बहस होती है कि, वो ऐसा कैसे कर सकता है ?

आरंभी का प्लान

आरंभी हॉल में दिया जलाकर लेकर आती है। जहां वो देखती है घर के सभी लोग बाहर है लेकिन विश्वास नहीं है। जिसके बाद आरंभी वापस से अवंतिका के कमरे में जाती है और वो उसे ढूंढने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक अवंतिका वहां आ जाती है और आरंभी को वो कहती है यहां कुछ भी नहीं है। विक्रांत को दुआ गले लगा लेती है और कही ना कही सभी को लगता है उनका प्लान कामयाब हो गया है। विक्रांत अपना आखिरी फैसला सुना देता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और आरंभी दोनों ही ऐश्वर्या को बेहोश करने का प्लान करते है। जहां वो पंखे के जरिए उसमें दवाई मिलाकर ऐश्वर्या को बेहोश कर देते है। वही मन्नत का पैर फिसल जाता है और विक्रांत उसे संभालने के लिए आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here