ये रिश्ता क्या कहलाता है 25th नवंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा काफी ज्यादा परेशान होते है मायरा के लिए।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां अरमान काफी ज्यादा परेशान होता है क्योंकि उसने मायरा के लिए हां तो कह दिया है लेकिन, उसे चिंता होती है कि कल वो कबीर से कैसे मिलेगा ?
मायरा की कोशिश
वही मायरा को खुशी से नाचते हुए देखकर अरमान अभीरा भी खुश होते है। लेकिन अरमान अपनी परेशानी किसी को भी बताता नहीं है। जहां, अब अभीरा उसका मजाक बनाती है कि उसे कबीर से मिलने जाने में डर लग रहा है। लेकिन अरमान कहता है वो लड़की का पापा है इसलिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही अब दूसरी तरफ मायरा कबीर से बात करने के लिए हर जगह देखती है लेकिन मायरा को कबीर ने हर जगह से ब्लॉक कर दिया होता है और उसे समझ नहीं आता है क्या किया जाए ? वही तान्या समर को कहती है बाली चलने के लिए जहां, तान्या को समर मना करता है क्योंकि घर में परेशानी चल रही होती है। जिसके बाद अब मायरा तान्या को मैसेज करती है और बताती है कल वो गार्डन जाएगा वो वहां मिल सकती है। वही सोते समय भी अभीरा अरमान का मजाक बनाती है। जहां अरमान काफी ज्यादा इरिटेट हो जाता है।
तान्या का फैसला
अगली सुबह मायरा गार्डन चली जाती है और कबीर से मिलती है। लेकिन कबीर मायरा को सपना देखकर भूलना चाहता है और उसे लगता है शायद सच में मायरा सपने में है उसके लिए। सभी लोग मायरा के लिए कबीर से कहते है कि, वो सच में यहां है। वही अब कबीर मायरा से पूछता वो यहां क्या कर रही है ? मायरा बताती है कि, उसे बहुत जरूरी बात करना है। घरवाले अरमान को समझाते है कि किस तरह से अरमान को बात करना है कबीर से क्योंकि समय के साथ – साथ प्यार और रिश्ते पूरी तरह से बदल जाते है। जिसके बाद अब अरमान अभीरा भी सभी की कहानी सुनते है और अरमान को दादी सा बताती है कि किस तरह से चीज़ों को करना चाहिए।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा के लिए दादी सा सगाई की बात करती है और अरमान ये सब के लिए राजी नहीं होता है। जिसकी वजह से अब अरमान और अभीरा चिंता में होते है और सभी लोग दमानीस के पास जाते है। जहां, दादी सा और कबीर की दादी की होती है मुलाकात।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

