30 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 24th नवंबर 2026: घरवालों को हुई गलतफहमी, रजी ने कहा धीरज से सच

महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 24th नवंबर 2026 On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अब धीरज और रजी के बीच हो जाती है बहस।

प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत महादेव से होती है। जहां महादेव घरवालों से सच जानने की कोशिश करता है उसके घर में चल क्या रहा है ? वही अब धीरज रजी दोनों ही प्रिया पर शक करते है और मोगरा सच कहती रहती है लेकिन कोई भी उसके बातों का विश्वास नहीं करता है।

मोगरा की चाल

जिसके बाद रजी कहती है प्रेग्नेंट वो है। ना कि प्रिया। वही अब ये बात सुनकर सभी लोग खुश हो जाते है और आशीष मोगरा पर चिल्लाता है कि आखिकार उसने ये काम क्यों किया है ? वही रजी के लिए सभी खुश होते है और रजी की डॉक्टर से भी बात की जाती है कि, रजी ही प्रेग्नेंट है। ऐसे में अब धीरज रजी दोनों ही चीजों को लेकर परेशान हो जाते है लेकिन खुश भी होते है कि परिवार उनका खुश है। घर में ढोल बजाये जाते है और भानु यश इसे देखकर समझ जाते है कि, रजी ने झूठ कहा है घर में।

नर्मदा की शर्त

वही अब रजी के लिए पूजा करवाई जाती है। जहां, प्रिया कहती है ये सब उसके लिए होना चाहिए। लेकिन नर्मदा उसे समझाती है। वही रजी धीरज कमरे में बात करते है और इस वजह से ही अब रजी धीरज को सच बता देती है। लाजवंती मोगरा को शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि, अगर उसने कुछ किया तो भी सच सभी के सामने आ जाएगा। ऐसे में अब नर्मदा रजी दोनों समझ नहीं पाते है क्या होना चाहिए ? रजी धीरज को सच बता देती है और धीरज प्रिया से पूछता है ये बच्चा किस का है ? जहां बात पता चलती है कि, ये विश्वा का बच्चा है। विश्वा को मारने के लिए धीरज दौड़ जाता है। जहां वो खुद भी बेहोश हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, प्रिया हलवे की खुशबू से उल्टियां करती है और मोगरा विद्या – महादेव को बुलाती है। जब कि रजी और नर्मदा दोनों ही प्रिया की मदद करते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here