27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

मन्नत हर खुशी पाने की 20th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत का धैर्य को लेकर नया प्लान, विक्रांत की नई चाल

मन्नत हर खुशी पाने की 20th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। आखिरकार वो सच किस तरह से सामने लेकर आए ?

मन्नत की परेशानी

वही दूसरी तरफ अब धैर्य को समझ नहीं आता है कि कौन है जो पूरी रात उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है ? क्या विक्रांत ही उसे परेशान कर रहा है ? धैर्य इस बीच ही समरागी से मिलने की बात करता है। जहां, धैर्य और उसकी बातचीत होती है। वही इस बीच ही मन्नत और विक्रांत के बीच खाने को लेकर बहस हो जाती है। क्योंकि, मन्नत सारी चीजें विक्रांत के पसंद की लेकर आती है लेकिन विक्रांत अभी भी सभी के सामने अभिमन्यु बने का नाटक करता है। अंकित की नौकरानी हर पल की अपडेट करती है। लेकिन किसी के सामने अभी तक विक्रांत का सच नहीं आया हुआ होता है। रॉनी को समझ नहीं आता है उसके घर में ये सब कब तक चलने वाला है ? जिसके बाद रॉनी मन्नत को धैर्य के पार्टी का कहती है और मन्नत दुआ विक्रांत को भी बुलाते है।

धैर्य की चाल

जहां धैर्य मन्नत और विक्रांत की बातों को सुनता है कि पार्टी में मजा आने वाला है। धैर्य को समझ जाता है उसके लिए पार्टी की जा रही है। वही धैर्य अब समरागी से मिलने जाता है। जहां वो बातों ही बातों में मिलने की कोशिश करता है और सच बुलवाने की बात करता है। लेकिन, उसे कुछ भी हिंट नहीं मिलती है। घर पर पार्टी की शुरुआत हो जाती है। समरागी को धैर्य अब अपने भाई से दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि उसे कुछ हुआ तो वो छोड़ने वाला नहीं है किसी को भी। दूसरी तरफ जहां सभी लोग मिलकर धैर्य को सरप्राइज़ करते है। जिसके बाद भी विक्रांत वहां आ जाता है और धैर्य को अजीब लगता है किस तरह से ये लोग विक्रांत के पीछे पागल हुए है। अंकित और समरागी को समझ नहीं आता है कि आखिरकार धैर्य यहां आया क्यों था ? किस बात का उसे पता लगाना था ? धैर्य को फोटो देखकर लगने लगता है विक्रांत को यहां कुछ याद ना आ जाए नहीं तो क्या हो सकता है इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य के केक पर खूनी धैर्य लिखा हुआ होता है। जहां, मन्नत धैर्य से पूछती है उसने किसका खून किया हुआ है ? असल में लेकिन ये प्लान होता है मन्नत और विक्रांत का। जिसके बाद धैर्य काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और उसे समझ नहीं आता है क्या करना है अब ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here