30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026

मन्नत हर खुशी पाने की 19th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट : मान्यता का सच आया मन्नत के सामने ?

मन्नत हर खुशी पाने की 19th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत आरंभी अपनी जिदंगी की करेंगे नए लड़ाई की शुरुआत।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत बताती है कि किस तरह विक्रांत को जेल हो गई है। वही इस बीच ही मन्नत रॉनी को चिंता करने से मना करती है लेकिन रॉनी की तबियत ज्यादा खराब हो जाती है।

मन्नत की परेशानी

मन्नत कहती है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। मान्यता और समरागी दोनों ने मिलकर जो भी करने की कोशिश वो सच मन्नत सामने लेकर आएगी। रॉनी ओर मल्ला इस बीच ही मन्नत को बच्चे के बारे में कहते है क्योंकि बच्चे के मार्क्स कम है और इस कम के लिए मल्ला ने टीचर रख लिया है। मन्नत उनसे मिलने की बात करती है और बच्चों के कमरे में जाती है। जहां, मन्नत भी टीचर से मिल नहीं पाती है और इस वजह से मन्नत को थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन मन्नत को बच्चे बताते है कि, वो कितना अच्छा टीचर है। जिसे सुनकर मन्नत शांत हो जाती है लेकिन बच्चे विक्रांत के बारे में पूछते हैं और मन्नत कहती है कि, उन्हें कोई काम से बाहर जाना पड़ा है। जिसकी वजह से ये सब करना पड़ा है। इस बीच ही अब धैर्य घर से निकल जाता है और याद करता है किस तरह से वो अब बदला लेगा।

मान्यता की चाल

वही अब मन्नत मान्यता को लेकर परेशान होती है। तभी आरंभी उसे कॉल करती है कि किस तरह से उसे चुनौती से सामना करना होगा क्योंकि, हर बार कुछ ना कुछ हो जाता है और विक्रांत की बुराई की जीत होती है। मन्नत बात को समझती है और विक्रांत से बात करती है। जहां विक्रांत मान्यता और समरागी से बात करने की सलाह देता है। मन्नत बात सुनते ही मान्यता के पास जाने की बात करती है। जहां मान्यता खाना नहीं खाती है और उसकी दीदी बताती है कि अभिमन्यु जल्द ही आ जाएगा। तभी मन्नत जबदस्ती उसके घर में घुस जाती है और मान्यता और समरागी उसे घर से निकालने की बात करती है लेकिन मन्नत चैलेंज देती है कि वो सच जल्द लेकर आएगी।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मान्यता का सच मन्नत के सामने आ जाता है जहां मन्नत को पता चलता है मान्यता प्रैग्नेंट नहीं है। जिसके बाद अब मन्नत सभी को चैलेंज देती है। वही अब अंकित मन्नत को उसका फोन देने के लिए कहता है क्योंकि अग्र मन्नत ने ऐसा नहीं किया तो बंदूक के नोक पर अंकित उसकी जान ले लेगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here