27 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026

मन्नत हर खुशी पाने की 19th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत हुई दुआ के लिए परेशान, विक्रांत की नई चाल

मन्नत हर खुशी पाने की 19th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है परेशान मान्यता के लिए।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां अभिमन्यु के पास मान्यता होती है। ऐसे में अब मान्यता का ख्याल रखने के लिए अंकित उसे कहता है।

मन्नत की परेशानी

वही अब अंकित ये बात अपनी भाभी को बताता है। जिसे उसकी भाभी काफी ज्यादा खुश हो जाती है। लेकिन इस सब के बीच विक्रांत मन्नत के साथ खास पल बिताना नहीं भूलता है। देर रात मन्नत के पास विक्रांत आता है। जहां, दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते है। लेकिन इस बीच ही धैर्य सपने में नीतू को देखता है जिसे उसे नींद नहीं आती है और देर रात वो अपने कमरे से बाहर निकल जाता है। मन्नत विक्रांत को धैर्य साथ में देखे इसे पहले ही दोनो बहस और झगड़ा करना शुरू कर देते है। जिसके बाद अब मन्नत और विक्रांत के बीच बहस होते देख धैर्य काफी ज़्यादा खुश हो जाता है। अभिमन्यु बन वो मन्नत को वहां छोड़ देता है।

धैर्य की चाल

लेकिन मन्नत के पास धैर्य आता है और उसे समझाता है कोई हो ना हो उसके साथ लेकिन धैर्य उसके साथ है। वही ये सभी के बीच मन्नत भी धैर्य के साथ अपना नाटक शुरू करती है कि किस तरह से विक्रांत से उसे उम्मीद है लेकिन हर बार विक्रांत उसकी उम्मीदों को तोड़ देता है। वही अगली सुबह मल्ला के पास दीपक के बदले के नौकरानी आती है। जहां वो होती है अंकित के सोर्स की। मल्ला उसे काम समझाती है जिसके बाद दोनों ही अपने काम पर लग जाते है। अंकित के सोर्स उसे बता देते है। विक्रांत के घर में नौकरानी चली गयी है। जिसके बाद अब मन्नत दुआ को खाने के लिए कहती है। लेकिन दुआ बताती है कि, वो धैर्य के लिए कार्ड बना रही है। हर कोई विक्रांत पर ध्यान दे रहा है कही बाबा को बुरा ना लगे। जिसकी वजह से अब मन्नत को दुआ के लिए बुरा लगता है। दुआ को खाने पर भेजने के बाद विक्रांत को मन्नत ये सब दिखाती है। जिसके बाद मन्नत विक्रांत को कहती है कैसे समझाएंगे हम ? दुआ को कि धैर्य किस तरह का इंसान है ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य के केक पर खूनी धैर्य लिखा हुआ होता है। जहां, मन्नत धैर्य से पूछती है उसने किसका खून किया हुआ है ? असल में लेकिन ये प्लान होता है मन्नत और विक्रांत का। जिसके बाद धैर्य काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और उसे समझ नहीं आता है क्या करना है अब ?

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here