31 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

मन्नत 8th मई 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत पर फूटा विक्रांत का गुस्सा, नीतू ने किया फैसला

मन्नत 8th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत विक्रांत में होती है बहस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत विक्रांत से होती है। जहां दोनों कोर्ट में अपने बयान को रखते है और विक्रांत को अपनी हरकतों पर शर्म करने के लिए कहा जाता है। यशिका खुश होती है कि, दुआ की वजह से ही अब दोनों एक – दूसरे से दूर रहेंगे।

विक्रांत और मन्नत की बहस

मन्नत अब घर आती है। जहां विक्रांत उसे बात करना चाहता है और कहता है कि, किस तरह से उसने कोर्ट में उसके बारे में बुरा भला कहा है। मन्नत कहती है उसने गलत क्या कहा है ? दुआ को वो उसे करेगा तो मन्नत हर वो चीज करेगी जो उसे सही लगने वाला है। मन्नत कहती है विक्रांत की मेहनत हर चीज को लेकर बर्बाद जाएगी। लेकिन विक्रांत कहता है उसने जो भी किया है गलती से किया है। मन्नत कहती है जो आगे भी होगा। उसे विश्वास नहीं है और जो विश्वास बना था वो तोड़ दिया है विक्रांत ने। नीतू मन्नत और विक्रांत दोनों को समझाने की कोशिश करती है कि, दोनों का एकसाथ रहना ही खुशियां लाएगा। लेकिन मन्नत इस बात से मानती नहीं है। मन्नत को नीतू कहती है मन्नत के लिए समाज क्या कहेगा ? विक्रांत के बड़े भाई के साथ ? नीतू को विक्रांत और मन्नत दोनों रोकते है। नीता कहती है वो कुछ गलत नहीं कहने वाली थी वो कह रही थी कि, दुआ और धैर्य का रिश्ता है लेकिन रिश्ता सिर्फ और सिर्फ बड़े भाई वाला है और कुछ नहीं है। मन्नत वहां से चली जाती है। नीतू और धैर्य में बयान बाजी शुरू होती है और नीतू कहती है कैसे सिर्फ ओर सिर्फ विक्रांत जीतने वाला है। धैर्य कहता है ये सब में दुआ के बाबा का भी हक है।

धैर्य का वादा

नीतू कहती है बात अगर असल रिश्ते की आती है तो, बात विक्रांत की भी आएगी। कमरे में विक्रांत के दुआ आती है और उसे एक बहुत सुंदर सा गिफ्ट देती है। जिसके बाद दुआ कहती है कि, विक्रांत ने उसकी जान बचाई थी इसलिए उसने दिया है। विक्रांत को अलग रखकर मन्नत और धैर्य को साथ में रखती है दुआ। जिसे देखकर कही ना कही बुरा विक्रांत को लगता है। लेकिन दुआ की परवरिश विक्रांत को बहुत अच्छी लगती है। इसलिए, अब विक्रांत वापस से मन्नत से बात करने जाता है। मन्नत किचन में खाना बनाती है और विक्रांत देखता है मन्नत जलने वाली होती है। सही समय पर विक्रांत उसे बचा लेता है। जिसके बाद मन्नत विक्रांत को दूर रहने के लिए कहती है क्योंकि वो सब कुछ बर्बाद कर देगा। विक्रांत कहता है उसे रोकने का ये एक रास्ता था। क्योंकि, इसके अलावा वो क्या कर सकता था ? मन्नत कहती है दुआ सिर्फ उसकी बेटी है और उसकी जिदंगी का फैसला वो खुद करेगी। विक्रांत इस बात को समझने की कोशिश करता है लेकिन वो एक ही बात करता है। केस करने की वजह से ही मन्नत आज यहां रुकी हुई है। विक्रांत को मन्नत याद दिलाती है कि, मिस तरह से दोनों ने वादा किया था कि सच बताएंगे लेकिन विक्रांत ने क्या किया ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत से कहती है अगर कोर्ट में बात गई है तो कोर्ट को फैसला करने देते है। जिसके बाद कोर्ट के अगले हियरिंग के लिए मन्नत और विक्रांत तैयार हो जाते है और धैर्य को लगता है कही ना कही विक्रांत ने चाल चली है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here