30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 8th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट : विक्रांत और धैर्य की हुई मुलाकात, दुआ हुई किडनैप

मन्नत 8th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत दुआ को ढूंढते हुए मुंबई आ जाती है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत सपना देखती है कि विक्रांत दुआ को लेकर वापस जा रहा है। जिसके बाद धैर्य मन्नत से कहता है ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

मन्नत हुई परेशान

दुआ को जोर से प्यास लगी होती है। जहां यशिका उसे पानी नहीं देती है बदले में कहती है, अगर वो सॉरी बोलेगी तभी उसे पानी मिलेगा। यशिका से पानी की बॉटल लेते वक्त दुआ नकली चूहे से उसे डरा देती है। जिसके बाद दुआ पानी पी लेती है और यशिका डर जाती है और विक्रांत दुआ को चिल्लाता है कि, दुआ में कोई भी मैनर्स भी नहीं है। रास्ता खराब होने के कारण दुआ बस से गिरने वाली होती है। लेकिन तभी विक्रांत उसे बचा लेता है और दोनों के बीच अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है। रास्ते में दुआ को नींद आती है। जिसे विक्रांत अपने गोद में सुला देता है। दुआ अब धीरे – धीरे यशिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। वही ऐश्वर्या चिल्लाती है और मल्ला से कहती है उसे नहीं रहते क्या – क्या चल रहा है ? विशाखा और मल्ला दोनों को ऐश्वर्या दादर बुलाती है।

मन्नत और विक्रांत की मुलाकात

मन्नत और धैर्य मुंबई पहुंचते है। वही दुआ और बाकी सब भी बस से नीचे आते है। दुआ का धक्का ऐश्वर्या को लग जाता है। जिसे ऐश्वर्या अच्छा बने का नाटक करती है लेकिन दुआ को ये नाटक समझ आ जाता है। यशिका के सामने दुआ ऐश्वर्या को कहती है उसे बिल्कुल भी पॉजिटिवी वाइब नहीं आ रही है। मन्नत और धैर्य दोनों ही दुआ को अब बस में ढूंढ रहे होते है और विक्रांत अपने मैनेजर से बात कर रहा होता है कि, दुआ के पेरेंट्स पर वो केस करने वाला है। दुआ ये बात सुनकर वहां से भाग जाती है और धैर्य को बस के ऊपर दुआ का नकली चूहा मिलता है। जिसे देखकर धैर्य समझ जाता है उसके पास टिकट नहीं थे तो वो ऊपर आ गई होगी ? विक्रांत दुआ को ढूंढ रहा होता है पता नहीं वो कहां चली गई है ? युवी मल्ला और विशाखा वहां आते है। जो विक्रांत को चलने के लिए कहते है लेकिन विक्रांत कहता है जब तक बच्ची नहीं मिलेगी वो नहीं जाएगा। मन्नत की नजर विक्रांत पर पड़ती है और वो देखती है कि, विक्रांत उसके सामने आ गया है। धैर्य मन्नत को देखकर विक्रांत को देखता है और उसे समझ नहीं आता है कि विक्रांत दुआ का नाम क्यों ले रहा है ? कुछ गुंडों की नजर अब दुआ पर रहती है जो करना चाहते है दुआ को किडनैप।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दुआ पर कुछ गुंडे जानलेवा हमला करते है। जिसके बाद विक्रांत उसे बचाने आता है और कहता है जब तक उसके घरवाले नहीं आएंगे तब तक वो विक्रांत के साथ रहेगी। वही विक्रांत और दुआ को मन्नत और धैर्य एकसाथ देखते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here