27.2 C
Mumbai
Tuesday, August 11, 2026

मन्नत 5th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत की नई कोशिश, धैर्य की चाल

मन्नत 5th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है परेशान अपने काम को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत अब विक्रांत को ढूंढने की कोशिश करती है। ऐसे में अब मन्नत विक्रांत की जोड़ी को लेकर धैर्य अपनी चाल कामयाब करने की कोशिश करता है।

मन्नत की परेशानी

मन्नत इस बीच ही बेहोश हो जाती है और रॉनी उसे बेड पर आराम करने के लिए कहता है। इस बीच धैर्य मन्नत के पास आता है और चीजों को ठीक करने की कोशिश करता है। लेकिन मन्नत बेहोशी की हालत में भी मन्नत का नाम लेती है। वही अब मन्नत कोशिश करती है धैर्य कुछ बताए लेकिन वो उसे घर ले जाने की जिद्द करता है। इस बीच समरागी और अंकित सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश करते है नकली पुलिस बनकर लेकिन, कोई भी सबुत उन्हें नहीं मिलता है बल्कि और भी ज्यादा पुलिस को वो बेहोश कर देते है।

धैर्य की चाल

धैर्य मन्नत से बात करने की कोशिश करता है लेकिन मन्नत कुछ जवाब नहीं देती है और विक्रांत कहां है ? इस बात का जवाब भी समरागी और अंकित को मिल नहीं पाता है। जिसकी वजह से अब समरागी परेशान हो जाती है। वही अब मन्नत चीजों को लेकर सोचने लग जाती है कि, विक्रांत कहां होगा ? धैर्य उसे घर चलने की बात करता है। जिसके बाद मन्नत घर जाने से मना करती है और पुलिस के पास जाती है। जहां सभी मिलकर विक्रांत को ढूंढने की कोशिश करते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पानी की टंकी में विक्रांत बेहोश होता है। जिसके बाद मन्नत की आवाज से उसे होश आता है और उसे अपने अतीत की भी याद आने लग जाती है। जहां मन्नत को लगने लगता है कि ये सब धैर्य ने किया हुआ है लेकिन विक्रांत को चीजें याद आती है और वो होश में आने की कोशिश करता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here