33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 29th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : विक्रांत ने लगाया दुआ को गले, नीतू ने किया नाटक

मन्नत 29th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब नीतू ने अपनी चाल चलकर ला दी सारी सच्चाई बाहर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत को धैर्य यहां से चलने के लिए कहता है। लेकिन विक्रांत कहता है वो सिर्फ दुआ और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहता है।

नीतू की चाल

विक्रांत और धैर्य में बहस हो जाती है कि, आखिरकार अचानक क्या हो गया है ? मन्नत धैर्य को आराम से बात करने के लिए कहती है लेकिन, तब तक वहां नीतू आ जाती है और कहती है सुन लेंगे बच्चे तो अच्छा ही है ना ? नीतू विक्रांत को बतमीजी करने के लिए मना करती है क्योंकि, विक्रांत उसका बेटा है। रॉनी भी इस बीच कमरे में आ जाता है। जहां, वो कहता है कि, बाहर तक आवाज आ रही है क्या हुआ है अचानक ? मल्ला और यशिका की नजर इस फैमिली ड्रामा पर होती है। धैर्य अपना समान पैक करना शुरू कर देता है। जिसके बाद वो कहता है कि, हमें यहां रुकना नहीं है बल्कि सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। विक्रांत के नीतू लड़ती है और कहती है विक्रांत कोई कुछ नहीं कह सकता है। विक्रांत को धैर्य कहता है आज उसे अपनी मां बहुत याद आ रही है ? सालों पहले क्यों नहीं याद आ रही थी ? जब बीमार थी वो ? नीतू और मन्नत दोनों ही एक – दूसरे को समझाते हुए थक जाते है और अचानक से नीतू को चक्कर आ जाता है। घर में डॉक्टर आता है और नीतू की दवाई के बारे में पूछा जाता है लेकिन, नीतू कहती है उसने दवाई खाई है समय पर।

धैर्य का गुस्सा

धैर्य को सभी आराम करने के लिए कहते है। जहां उसे बार – बार सच याद आता रहता है। अचानक वो कचरे में डब्बे में पेपर फेंकने जाता है और नीतू की दवाई उसमें देखता है। उसे लगने लगता है कि, नीतू पक्का कुछ ना कुछ कर रही है। वही नीचे विक्रांत और मन्नत दोनों ही दुआ को अपने हाथ का बना हुआ खाना खिलाते है और टेस्ट पहचाने के लिए कहते है। मन्नत की डिश होती है जिसे विक्रांत ने बनाई होती है। लेकिन दुआ कहती है मां ने बनाया है लेकिन असल में वो डिश विक्रांत ने बनाया हुआ होता है। मन्नत कहती है ये डिश उसने विक्रांत से सीखी है। विक्रांत को लेकर दुआ कहती है क्या वो पहले से भी जानते थे एक – दूसरे को ? दुआ के जवाब पर विक्रांत कहता है कि, सोशल मीडिया पर वो पोस्ट किया था। दूसरी तरफ अब, मन्नत और विक्रांत को साथ देखकर धैर्य वहां आता है और तब तक नीतू के रिपोर्ट्स विक्रांत के हाथ लग जाते है। विक्रांत के पीछे धैर्य जाता है और नीतू से कहता है विक्रांत की उसे ध्यान रखने की जरूरत है उसे कुछ अब नहीं चाहिए। कल अगर मन्नत ने कहा दुआ के नाम सब कुछ करना है तो, वो सब कुछ कर देगा। बस नीतू को अपना ख्याल रखना होगा। धैर्य सोचने लग जाता है कि, क्या दुआ सच में विक्रांत के पास चली जाएगी ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत धैर्य के सामने DNA रिपोर्ट लेकर आता है। जहां वो कहता है कि, क्या दुआ है उसकी बेटी ? मन्नत विक्रांत को कहती है दुआ उसकी बेटी है। जिसके बाद विक्रांत दुआ को गले लगा लेता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here