32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 23rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत ने पहचाना ऐश्वर्या राय सिंह को ? विक्रांत को नई शर्त

मन्नत 23rd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत का गुस्सा विक्रांत और ऐश्वर्या पर फूट जाता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत का गुस्सा विक्रांत पर फूट जाता है और मन्नत कहती है विक्रांत किस तरह का इंसान है ?

मन्नत हुई इमोशनल

मन्नत इस शर्त को मानने से इंकार कर देती है। जहां वो कहती भी है कि, विक्रांत समय के साथ काफी बदल गया है। मन्नत पर विक्रांत गुस्सा करने जाता है लेकिन धैर्य वहां आकर उसे रोक देता है और कहता है मन्नत को शर्त के लिए उसने मनाया था लेकिन अब नहीं अब उसे दुआ और मन्नत दोनों से दूर रहना होगा और दुआ कोई भी कंपटीशन का हिस्सा नहीं बनेगी। धैर्य और विशाखा के बीच अपनी लाइफ को लेकर बहस हो जाती है किस तरह का दोगला इंसान है धैर्य ? धैर्य कहता है आज भी वो ईमानदार है और आगे भी वही रहने वाला है।

यशिका की मुसीबत

मल्ला विक्रांत और धैर्य को समझाती है और मन्नत को सारी चीजों से दूर रहने के लिए कहती है। लेकिन विक्रांत उसकी बात नहीं सुनता है। लेकिन अब इस बीच ही, ऐश्वर्या राय सिंह के दुप्पटे में आग लग जाती है और वो भाग कर मन्नत के सामने आती है। जहां वो ऐश्वर्या राय सिंह को पहचान लेती है और ऐसे में, मन्नत उसके पास जाने की कोशिश करती है लेकिन विशाखा और मल्ला सभी लोग को बुला लेते है और मन्नत हैरान हो जाती है कि, ये ऐश्वर्या राय सिंह है ? धैर्य इस बात से पहचान करवा लेता है और मन्नत की बातों पर उसे विश्वास होता है। मन्नत जमीन पर गिरने वाले होती है लेकिन, तब तक विक्रांत उसे बचाने आ जाता है और इस बीच दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती है।

मन्नत की मुसीबत

आरजू को किसी भी तरह से वहां से लेकर जाया जाता है लेकिन ऐश्वर्या को डर रहता है अब मन्नत उसे छोड़ने वाली नहीं है। अब जो होगा उसके साथ बुरा होने वाला है। विक्रांत कहता है वो गेस्ट है उसकी और मल्ला विशाखा उसे उसका चेहरा नहीं देखने देते है। जिसकी वजह से उसका शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। कमरे में जाते ही मल्ला और विशाखा दोनों ही परेशान हो जाते है कि अब मन्नत क्या करेगी ? विशाखा यशिका के मां की साड़ी पर कुत्ते की तस्वीर देखती है। जिसे लेकर अब विशाखा का शक यकीन में बदल जाता है। विक्रांत मन्नत को संभालने की बात करता है लेकिन मन्नत कहती है ये शक गलत हो ही नहीं सकता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत आरज़ू का गला पकड़ लेती है। जहां विक्रांत उसे कहता है ये ऐश्वर्या राय सिंह नहीं है डिटेल्स चेक किए है उसने। धैर्य विक्रांत को DNA टेस्ट के लिए पूछता है जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here