30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 23rd दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत से दुआ ने मांगी माफी, विक्रांत की बद्दुआ

मन्नत 23rd दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत यूवी के लिए और मन्नत दुआ के लिए हर वक्त होते है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत दुआ पर चिल्लाती है और दुआ अपने नानू यानी रॉनी के पीछे छिप जाती है।

विशाखा की चाल

विक्रांत विशाखा को मना करता है उसकी नजर उतारने को क्योंकि, उसे नीतू की याद आ रही होती है। जिसके बाद विक्रांत को विशाखा समझाती है कि पुराने दिनों में विक्रांत के साथ बहुत कुछ हुआ लेकिन अब उसे आगे बढ़ना चाहिए और अच्छा ये भी हुआ है कि, युवी आया है उसकी जिदंगी में। विक्रांत इस बात को मानता है और जिसके बाद विशाखा को चेक देता है क्योंकि, उसे पैसों की जरूरत रहती है साथ ही विशाखा विक्रांत से झूठ कहती है कि, युवी के बर्थडे पर उसे कुछ दान धर्म करना चाहिए। जिसके बाद विक्रांत मान जाता है। विशाखा को जाते – जाते विक्रांत कहता है कि, पावर ऑफ ऑटोनोमी वो ले रहा है क्योंकि, उसका नया बिजनेस शुरू हो रहा है जिसकी वजह से पावर ऑफ ऑटोनोमी विक्रांत के नाम करना है। विशाखा विक्रांत से माफी मांगती ह किस उसने कुछ ज्यादा खर्च नहीं किए है लेकिन विक्रांत कहता है उसने हिसाब नहीं मांगा है। मन्नत दुआ को अब कहती है कि उसे गुड्डी से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन दुआ तैयार नहीं होती है।

मन्नत का प्यार

मन्नत की बातों को धैर्य ध्यान देने से मना करता है और दुआ कहती है बाबा जी की बंदी से कभी कोई नाराज नहीं हो सकता है मिस मन्नत। ये बात सुनकर मन्नत को विक्रांत की बात याद आ जाती है। धैर्य को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? ऐसे में रॉनी और धैर्य दोनों ही दुआ का साथ देते है। जिसके बाद मन्नत दुआ को मान जाती है। दुआ को गले लगाने पर धैर्य उसे फ्रेश होने को कहता है लेकिन धैर्य को दुआ कहती है अपनी पत्नी का नाम मन्नत कौन लेता है बाबा ? धैर्य के साथ दुआ अंदर चली जाती है। वही यूवी के केक के लिए मल्ला कहती है वो लेकर आती है लेकिन युवी मना कर देता है यशिका को कहता है लाने के लिए। मल्ला कहती है पावर ऑफ ऑटोनोमी सिर्फ और सिर्फ यशिका की वजह से हाथ से जा रहा है। वही यशिका के खिलाफ विशाखा चाल चलती है। जहां वो, जमीन पर तेल गिरा देती है। वही मन्नत रॉनी से कहती है धैर्य ने हमेशा दुआ को अपनी बेटी माना है। अब उसकी जिदंगी में विक्रांत की कोई जगह नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को लेकर विक्रांत उसे बद्दुआ देता है और कहता है कि, दुख की आग में वो भी जलेगी एक दिन। दूसरी तरफ दुआ का सपना रहता है कि, वो विक्रांत सलूजा से मिले और उसकी मां मिले तो विक्रांत सलूजा को उसे प्यार हो जाए।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here