मन्नत 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत से धैर्य गुजारिश करता है कि, अब उसे अपनी जिंदगी का लेना होगा फैसला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत विक्रांत को इमोशनल होता हुआ देखती है। जिसके बाद अब मन्नत ने रॉनी को दुआ के जरिए विक्रांत के कमरे में भेजा होता है।
विक्रांत हुआ इमोशनल
रॉनी दुआ की जान बचाने के लिए थैंक यूं कहता है। साथ ही उसे बताता है कि, किस तरह से अब वो अपनी जिंदगी में खुश है। दुआ को विक्रांत बाहर भेज देता है और कहता है कि, उसे कुछ बात करनी है। रॉनी से विक्रांत माफी मांगता है और कहता है उसे सालों पहले जो भी किया है उसके लिए वो माफी मांग रहा है क्योंकि, आज उसकी आंखें खुली है और आज सारा सच सामने आ गया है। रॉनी के पैरों में विक्रांत गिर जाता है और उसे माफी मांगता है। रॉनी ऐसा करने से विक्रांत को मना करता है और कहता है कि, उसे अपनी जिंदगी अब आगे बढ़ जाना चाहिए। क्योंकि, मन्नत ने उसके लिए वो सब किया है जो विक्रांत को करना चाहिए। मन्नत और धैर्य उसके बेटा – बेटी है। जिसके लिए, दोनों ने अपना फर्ज निभाया है। विक्रांत कहता है कि, वो सबसे माफी मांगेगा। नीतू के लिए रॉनी कहता है कि, अब उसकी मां की तबियत ठीक नहीं रहती है इसलिए और परेशान वो नहीं करना चाहता है।
नीतू का फूटा गुस्सा
विक्रांत रॉनी के जाने के बाद और भी ज्यादा इमोशनल हो जाता है। जिसके लिए, मन्नत को समझ नहीं आता है वो क्या करेगी ? धैर्य के पास मन्नत आती है और मन्नत से धैर्य कहता है कि, दिल में आज एक कोना भी खाली है तो उसे खाली नहीं छोड़ना है उसे विक्रांत के लिए वापस भरना है। मन्नत से धैर्य रिक्वेस्ट करता है कि, अब उसे दुआ से दूर नहीं करना चाहिए। मन्नत इस बात का वादा करती है और कहती है कि, वो दुआ को धैर्य से दूर नहीं करेगी। दूसरी तरफ, मन्नत से धैर्य पूछता है कि, अब वो क्या करेगी ? क्या दुआ का सच वो बताएगी ? मन्नत ये सच बताने से मना कर देती है क्योंकि, वो कहती है विक्रांत ने उसे ठुकरा दिया था और आज भी उसका हक नहीं है। धैर्य और सभी लोग नीतू के पास आते है। जहां दुआ विक्रांत की तारीफ नीतू से करती है और नीतू काफी ज्यादा खुश हो जाती है। ए बीच ही विक्रांत और दुआ के रिश्ते के बारे में नीतू कुछ कहना चाहती है लेकिन, धैर्य रोक देता है और दुआ के लिए कहता है कि, उसे कल वैसाखी करनी है ना ? उसके ड्रेस लेने चाहिए। धैर्य दुआ को अंदर भेज देता है। जिसके बाद दुआ को लेकर नीतू पर रॉनी का गुस्सा फूट जाता है और वो कहता है कि, बार – बार नीतू यही सब चीजें क्यों करती है ? जो उसे नहीं करना है ? नीतू कहती है उसने गलत ही क्या कहा है ? उसे अच्छे से पता है तीनों को एक होने से कौन रोक रहा है ? नीतू का इशारा धैर्य की तरफ जाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को रॉनी कहता है कि, अब उसे विक्रांत की जिदंगी से वापस चले जाना चाहिए। क्योंकि, अब उसने ऐसा नहीं किया तो, सही नहीं होने वाला है। मन्नत इस बात को सुनकर परेशान हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

