32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 20th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : रस्म के बीच हुआ अपशगुन, धैर्य के सामने आया सच

मन्नत 20th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster. com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को विशाखा के प्लान के बारे में सब कुछ पता चल जाता है।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत ऐश्वर्या और मल्ला से होती है। जहां ऐश्वर्या धैर्य को दादी का वायरस नोट ऐश्वर्या सुना देती है और वो डर से दादी को बचाने के लिए निकल जाता है। जिसके बाद, घर में मन्नत की जुड़ा सेरेमनी शुरू होती है और इस रस्म में मन्नत और विक्रांत बहुत खुश होते है।

मन्नत की बढ़ी चिंता?

धैर्य का पीछा करते विशाखा भी निकल जाती है। जहां वो ठान लेती है कि इस बार वो दादी का पता लगा लेगी। वही मन्नत और विक्रांत के बीच इमोशनल मोमेंट नजर आता है और इस बीच ही नीतू और रॉनी कहते है शादी के तुंरत बाद वो लंदन चले जाएंगे और विक्रांत मन्नत हनीमून पर। ये सुनकर सब कहते है इतनी क्या जल्दी है ? विक्रांत इस बात के लिए मना करता है और कहता है वो दोनों भी नीतू और रॉनी के साथ जायेंगे। ऐसे में मन्नत ये बात से अग्री कर जाती है और छुड़ा सेरेमनी के लिए सभी फोटो लेते है और अचानक मन्नत की नजर विशाखा पर जाती है और वो देखती है कि धैर्य भी यहां नहीं है और वो सबसे पूछती है कि कहां है वो किसी को कुछ भी पता नहीं होता है। नीतू मन्नत से कहती है वो ये क्या कर रही है ? नीतू को मन्नत कहती है धैर्य भी यहां नहीं है। जिसको लेकर अब उसे चिंता हो रही है। विशाखा धैर्य का पीछा करती है और सोचती है उसका प्लान कामयाब हो जाएगा। मल्ला विशाखा को बताती है कि, मन्नत को पता चल गया है कि वो घर पर नहीं है। धैर्य से मन्नत बात करती है और दादी का मैटर धैर्य बताता है जिसके बाद विक्रांत उसे बात करता है और बाहर चलने को कहता है लेकिन मन्नत शालिनी को बुलाने के बहाने अंदर रुक जाती है।

मन्नत की रस्म

शालिनी को दादी के बारे में मन्नत पता करने के लिए कहती है। जहां उसे पता चलता है दादी बिल्कुल ठीक है। ऐसे में मन्नत भागकर धैर्य के पास जाती है और विक्रांत उसके पीछे जाने की बात करता है नीतू उसे रोकती है ये कहकर कि, उसने विक्रांत के लिए प्लान किया है कुछ। ट्रैफिक होने कारण धैर्य बीच में उतर जाता है लेकिन मन्नत वहां आकर उसे रोक देती है और कहती है,विशाखा का प्लान है उन्होंने ये सब किया हुआ है। विशाखा मन्नत धैर्य की तस्वीर लेकर मल्ला को भेज देती है। जिसके बाद मल्ला ये बात विक्रांत को बताने की कोशिश करती है कि मन्नत को ऐसे ही छोड़कर नहीं जाना चाहिए था और तस्वीर दिखाने की कोशिश करती है। तभी मन्नत वहां आकर मल्ला को ये सब बंद करने के लिए कहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत की शादी शुरू हो जाती है। जहां एक – एक कर ऐश्वर्या और मल्ला सबूत दिखाने की कोशिश करते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here