32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 19th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत के सामने आया मल्ला ओर विशाखा का सच ? धैर्य ने लिया फैसला

मन्नत 19th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट  On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य मन्नत को अपने बारे में बताता है कि वो अब मन्नत की शादी के बाद के रहा है बड़ा फैसला।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत नीतू को कहती है ये सब अपने नहीं बल्कि मल्ला और विशाखा ने किया हुआ है क्योंकि, हल्दी में सब बिजी थे। हो सकता है ये सब उन्होंने किया हो ? मन्नत को ये समझ नहीं आता है कि डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन किसने दिया होगा ? क्योंकि मल्ला और विशाखा दोनों की पहुंच उतनी नहीं है।

विक्रांत की गलतफहमी

मल्ला और ऐश्वर्या दोनों विक्रांत के कमरे में जाते है। विक्रांत का सच और इनोलव देखने के लिए। ऐश्वर्या विक्रांत को टॉवेल देती है जहां वो देखना चाहती है किस तरह से विक्रांत रिएक्ट करेगा। लेकिन उस जगह पर एनवलप नहीं रहता है और मल्ला परेशान हो जाती है कि ये कैसे हुआ है ? ऐश्वर्या और मल्ला दोनों ही विक्रांत के कमरे में जाते है देखने के लिए लेकिन मल्ला को मिलता नहीं है और मल्ला को तब तक वहां विक्रांत देख लेता है। विक्रांत को मल्ला कहती है, कही ऐसा तो नहीं है उसकी मां ये दवा उसे दे रही थी ? धैर्य तब तक वहां आ जाता है और धैर्य ही मल्ला पर इल्जाम लगाता है कि वो नीतू के खिलाफ विक्रांत को भड़काने की कोशिश कर रही है। ऐसे में विक्रांत धैर्य का साथ देता है और कहता है धैर्य सर ने जो कहा वही वो बोलने वाला था। धैर्य विक्रांत को समझाता है उसने मन्नत पर चिल्ला दिया है उसने समझना होगा कि मन्नत की गलती नहीं है इसमें। विक्रांत धैर्य की बात को समझता है और धैर्य जाता है मन्नत से बात करने के लिए।

मन्नत की रस्म

धैर्य मन्नत से विशाखा के लिए माफी मांगता है और उसे एक सुंदर सा गिफ्ट देता है और कहता है, अब उसका समय हो गया है जाने के लिए। मन्नत इमोशनल हो जाती है लेकिन, धैर्य उसे कहता है वो उसका दोस्त है और विक्रांत के लिए भाई। मन्नत और धैर्य गले मिलते है तब तक, विक्रांत वहां आता है और मन्नत उसे बताती है कि धैर्य जा रहा है। मल्ला ऐश्वर्या को कहती है ये हुआ कैसे एनक्लोप गया कहां ? ऐश्वर्या और विशाखा अब सोचते है किस तरह से दादी का पता निकाले ? विशाखा हॉस्पिटल के डॉक्टर के वॉयस नोट की बात करती है। जहांदोनों का प्लान अब दादी को लेकर शुरू होता है। विक्रांत धैर्य को रोकने की कोशिश करता है लेकिन, धैर्य अपनी बात पर रहता है। मन्नत की चूड़ा सेरेमनी होती है। जहां सभी लोग बहुत खुश होते है और मन्नत की चूड़ा सेरेमनी होती है। इस बीच ही धैर्य को फोन आता है कि, दादी बीमार है और कोई उसका पीछा कर रहा है। धैर्य पता लगाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक फोन कट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य को मन्नत बताती है कि, ये सब प्लान विशाखा का है। ऐसे में जिस तरह से मन्नत बात करती है विशाखा धैर्य और मन्नत की तस्वीर ले लेती है। जिसे विक्रांत को मल्ला बताने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक मन्नत वहां आ जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here