30.9 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026

मन्नत 19th मई 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत की होगी जल्द शादी, धैर्य लेगा बदला

मन्नत 19th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत और विक्रांत हो चुके है परेशान धैर्य को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां, मन्नत और विक्रांत दोनों ही धैर्य को मनाने की कोशिश करते है।

धैर्य का नाटक

धैर्य कहता है ये उसका परिवार था। ऐसा उसे लग रहा था लेकिन अब उसे ऐस लग रहा है उसे छोड़कर जाना होगा क्योंकि, साथ में रहने से दुआ की परवरिश पर गलत असर पड़ने वाला है। जिसके बाद मन्नत और विक्रांत दोनों ही धैर्य को समझाने की कोशिश करते है। लेकिन विक्रांत और धैर्य को जिद्द करने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में अब मन्नत विक्रांत और धैर्य दुआ को लेकर फैसला लेना चाहते है। वही दूसरी तरफ अब नीतू और यशिका को समझ नहीं आता है क्या चल रहा है और अब अपने प्लान को वो किस तरह से कामयाब करेगी ? यशिका नीतू को अब नई चाल चलने के लिए कहती है लेकिन वो कहती है कि, उसे बात को समझना होगा कि, किस तरह से धैर्य सभी की जिदंगी से बाहर हो सकता है ? नीतू को यशिका प्लान बताती है लेकिन तब तक वहां रॉनी आ जाता है और यशिका को ये सब करने के लिए मना करता है। यशिका नीतू और रॉनी की बात को ना सुने इसलिए वो वहां से चले जाती है। रॉनी नीतू को दोबारा वो गलती करने से मना करता है और। चीजों पर ध्यान रखने के लिए कहता है।

मल्ला की चाल

मन्नत धैर्य को घर छोड़कर जाने से मना करती है और कहती है दुआ को कभी भी दो में से एक नहीं चुना होगा क्योंकि खास हमेशा धैर्य रहेगा। जिसके बाद मन्नत भी बात को समझती है और कहती है करना होगा कुछ ऐसा ही। मल्ला अब दुआ और बंटी को एकसाथ खेलते हुए देखती है और यूवी को कहती है विक्रांत को दुआ ने अपनी तरफ कर लिया है। जिसके बाद उसे अब अपने दोस्त से दूर रहना होगा। यूवी गुस्से में दुआ और बंटी का गेम खराब कर देता है। जहां दुआ और सभी के झगड़ों को मल्ला शांत करवाती है और दुआ को भी कहती है उसे गेम कंटिन्यू करना होगा। यूवी इस बार अपने विक्रांत से काफी ज्यादा नाराज रहता है। ऐसे में अब धैर्य को मन्नत और विक्रांत दुआ की जिंदगी से जाने के लिए मना करते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत अपनी शादी के लिए दुआ से पूछते है जहां, दुआ शादी के लिए हां कर देती है लेकिन, धैर्य कसम खाता है कि, ये सभी चीजों को बर्बाद कर देगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here