32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 18th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत को हुआ मां के जाने का एहसास, विशाखा की चाल

मन्नत 18th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत के बारे में विक्रांत को पता चल जाता है जिसके बाद विक्रांत हो जाता है मन्नत लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत धैर्य और मन्नत से होती है। जहां मन्नत को धैर्य कार में बैठने के लिए कहता है। क्योंकि, अग्र वो लाश को देखेगी तो डर जाएगी।

श्रुति की मौत

मन्नत से धैर्य कहता है उसे भेजा है क्या मैसेज। मन्नत कहती है, नहीं अभी उसने नहीं भेजा है गाड़ी में बैठकर उसे भेज दूंगी। मन्नत जैसे ही कार में बैठती है रॉनी वहां आ जाता है और धैर्य से पूछता है कि, श्रुति को क्या हुआ है ? एक्सीडेंट हुआ है क्या उसका ? मन्नत ये बात सुन लेती है और दौड़ कर लाश के पास जाती है। जहां वो देखती है कि उसकी मां की लाश पड़ी हुई है। मन्नत ये देखकर मां के पास जाती है और फूट – फुटकर रोना शुरू कर देती है। विशाखा विक्रांत के कमरे में आती है अपना समान लेकर जहां वो कहती है विक्रांत की दुनिया उजड़ गई है और इस बात का गिल्ट उसे है। जिसके बाद वो अमृतसर जा रही है। विक्रांत ये बात सुनकर कहता है विशाखा सही कह रही है, विक्रांत को उसके साथ जाना चाहिए।

मन्नत हुई इमोशनल

मन्नत बार – बार अपनी मां को उठाने की कोशिश करती है और धैर्य सभी पुलिस वालों को कहता है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने को क्योंकि जिसने किया है ये उसे छोड़ा भी जाएगा। थोड़ी देर बाद ही धैर्य को पता चलता है कि, उस एरिये में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ये सुनकर धैर्य हैरान हो जाता है। शालिनी विक्रांत के पास आती है और मन्नत के बारे में बताती है। जहां विक्रांत मन्नत का नाम लेने से मना करता है। लेकिन शालिनी जल्दी – जल्दी में बता देती है कि मन्नत की मां श्रुति मां इस दुनिया में नहीं रही। विक्रांत ये बात सुनकर इमोशनल हो जाता है। विक्रांत मन्नत के पास जाने की सोचता है लेकिन विशाखा जाने से मना करती है। क्योंकि, धैर्य और मन्नत को वो साथ देखेगा तो, उसका दिल टूट जाएगा। विक्रांत कहता है, धैर्य उसका कुछ नहीं है विक्रांत उसका पति है। धैर्य मन्नत को समझाने की कोशिश करता है लेकिन मन्नत सुनती नहीं है। डॉक्टर श्रुति को डेथ बताते है। जिसके बाद श्रुति का हाथ मन्नत के हाथ से छूट जाता है और मन्नत जोर से चिल्लाती है। जिसके बाद वो भी बेहोश हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत के पास विक्रांत जाना चाहता है लेकिन, मल्ला वहां आकर कहती है अब मन्नत किसी से मिलना नहीं चाहती है।। जिसके बाद विक्रांत मन्नत को कहता है कि, वो जाएगा उसे मिलने के लिए। विक्रांत को देखकर मन्नत का गुस्सा फूट जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here