मन्नत 18th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां, अब मन्नत को मिल चुका है दुआ और बंटी का पता।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत ऐश्वर्या से होती है। जहां, वो विशाखा से कहती है दुआ जहां है उसे वहां लेकर चलने के लिए। जिसके बाद विशाखा लेकर जाती है और देखती है कि, दुआ वहां पर है ही नहीं।
यशिका की नई चाल
मन्नत और विक्रांत के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। जहां, मन्नत को विक्रांत सपोर्ट करता नजर आता है। ऐसे में, अब विक्रांत मन्नत को परेशान होने से मना करता है और ये सब देखकर यशिका को जलन होती है। तभी वहां मन्नत का फोन बजता है और फोन किसी और का नहीं बल्कि, दुआ और बंटी का होता है। जिसे देखकर दुआ कहती है कि, वो और बंटी ठीक है। मन्नत को समझ नहीं आता है दुआ को वो कैसे बचाए ? लेकिन विक्रांत तब तक दुआ को आसपास के लैंडमार्क देखने के लिए कहता है। जिसे वो समझ पाए कि वो कहां है ? दुआ एक नाम बताती है जिसे मन्नत को उसका अतीत याद आ जाता है और उसे लगता है जिस तरह उसमें आग लगी थी। ठीक उसी तरह इस बार भी होगा और सब कुछ खत्म हो जाएगा। विक्रांत दोनों को अपने लिए सेफ जगह ढूंढने के लिए कहता है जहां, वो कहता है अच्छी जगह देखकर छिपना होगा। विशाखा पर ऐश्वर्या का गुस्सा फूट जाता है और वो कहती है एक बच्ची को वो संभाल नहीं पाई है ? किस लायक है वो ? विशाखा भी ऐश्वर्या को भला बुरा कहती है और बताती है ए सिचुएशन में वो फंसी भी है सिर्फ और सिर्फ ऐश्वर्या की वजह से है।
विशाखा को पड़ा थप्पड़
विक्रांत और मन्नत दोनों ही निकल जाते है दुआ को ढूंढने के लिए। जिसके बाद अब यशिका मन्नत और विक्रांत दोनों से कहती है उसे मदद करनी है कुछ बता दे वो। विक्रांत मल्ला पर यशिका को नजर रखने के लिए कहता है। वही विशाखा की बात को सुनकर ऐश्वर्या को गुस्सा आ जाता है और वो थप्पड़ मार देती है उसे। विशाखा को ऐश्वर्या भला बुरा कहती है और कहती है इतने साल तक वो विक्रांत का दिल जीत पाई ? सच आ गया सामने तो गिरफ्तार करवाने के लिए वो खुद आयेगा। ऐश्वर्या ये कहकर उसके वहां से चली जाती है। यशिका मल्ला की मदद करने के लिए आ जाती है। जहां वो मल्ला को खोलने की कोशिश करती है लेकिन रॉनी वहां आ जाता है और मल्ला की मदद यशिका कर नहीं पाती है। वही दूसरी तरफ, रॉनी विक्रांत और मन्नत को बताता है धैर्य की जान खतरे से बाहर है। ये सुनकर मन्नत को खुशी मिलती है। वही जिस चिंता में मन्नत रहती है विक्रांत उसे शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि, मन्नत जब – जब मुसीबत में रहेगी विक्रांत उसे बचाने के लिए आ ही जाएगा। मन्नत अपने – आपको समझाती है उसे कुछ भी कहना नहीं चाहिए नहीं तो विक्रांत के सामने सच आ जाएगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत दुआ को बचाने के लिए उसके जगह पर जाता है। जहां, बंटी को वो लोग परेशान करते है लेकिन, तब तक विक्रांत वहां बंटी को बचाता है और वहां विक्रांत सभी से लड़ता है। विक्रांत विशाखा को कहता है उसे जेल जाने से अब कोई रोक नहीं सकता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

