मन्नत 17th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब विक्रांत देता है विशाखा को सजा।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां, विक्रांत को चोट लगता देख मन्नत परेशान हो जाती है लेकिन, विक्रांत अभी उसे अपनी चिंता नहीं बल्कि मल्ला के लिए प्लान बनाने के लिए कहता है।
ऐश्वर्या की नई चाल
ऐश्वर्या वार्निंग देती है कि, विक्रांत और मन्नत ने उसे अगर पैसे नहीं दिए तो, दुआ की जान खतरे में आ जाएगी। मन्नत और विक्रांत दोनों ही मल्ला को अपने कब्जे में रखते है जहां, वो दुआ को भी लेने की कोशिश करते है। मल्ला अपनी मां को कुछ करने के लिए कहती है। लेकिन ऐश्वर्या कहती है कोई कुछ नहीं कर पाएगा उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वही दूसरी तरफ विक्रांत और मन्नत दोनों ही मल्ला को लेकर वहां से निकल जाते है। लेकिन धैर्य की चिंता उसे बार – बार होती है और दोनों ही धैर्य को ढूंढने की कोशिश करते है। कुछ ही दूर मन्नत को धैर्य बेहोश नजर आता है जिसे देखकर मन्नत परेशान हो जाती है और वो दोनों ही धैर्य को घर लेकर आते है। यशिका अपना नाटक रॉनी के सामने शुरू करती है कि, मन्नत की वजह से उसकी जिदंगी बर्बाद हो गई है। रॉनी कहता है कि, कुछ नहीं हुआ है मन्नत की वजह से। बल्कि, घर से दोनों बच्चे भी गायब है। जिसके बाद यशिका भोली बने की एक्टिंग करती है।
दुआ की चाल में फंसा विक्रांत
मन्नत और सभी लोग घर आते है और विक्रांत को फोन आता है पैसे के लिए क्या कुछ किया जा सकता है ? विक्रांत कहता है जितना कम पड़ रहा है उतने चीजें बेचनी होगी। मन्नत को विक्रांत परेशान होने से मना करता है क्योंकि, दुआ और धैर्य दोनों ही जल्द ठीक हो जाएंगे। विक्रांत और मन्नत से रॉनी पूछता है क्या हो रहा है यहां ? कोई बता सकता है ? रॉनी को विक्रांत पापा कहता है और बताता है कि, क्या कुछ चल रहा है। रॉनी इमोशनल हो जाता है कि, विक्रांत ने उसे पापा कहा है जिसके बाद उसे कुछ चीजें याद आने लग जाती है और वो अपने कमरे में चले जाता है। दुआ विशाखा को परेशान करने की कोशिश करती है और कहती है विशाखा के पैर के नीचे चूहा है। जिसे लेकर विशाखा डर जाती है। वही विशाखा को फोन आता है और उसे पता चलता है कि, विशाखा को जल्द ही पैसे दिए जाने वाले है। ये सुनकर वो बहुत खुश होती है और बंटी तब तक वहां, कुछ चीजें फेंकने की आवाज निकालता है जिसके बाद विशाखा आती है बाहर देखने के लिए ओर बंटी तब तक दुआ को खोल देता है। ऐश्वर्या बाहर विशाखा को देख लेती है। जिसके बाद वो कहती है कि, गाड़ी पर आवाज आ रही थी इसलिए वो बाहर देखने आई थी। दुआ और बंटी वहां से भागने की कोशिश करते है। वही दूसरी तरफ विक्रांत कमरे में पैसे का इंतजाम करता है और विशाखा को लगता है ऐश्वर्या ने इतने पैसे मांगे और ये विक्रांत दे भी रहा है ? विशाखा उसे ये सब करने के लिए मना करती है लेकिन, विक्रांत इस मैटर से दूर रहने के लिए कहता है। जिसके बाद विक्रांत को लेकर मन्नत से यशिका सवाल करती है और अब विशाखा को लड़ता देख मन्नत वहां से चले जाने का फैसला करती है लेकिन विक्रांत उसे रोक देता है। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत दुआ को बचाने के लिए उसके जगह पर जाता है। जहां, बंटी को वो लोग परेशान करते है लेकिन, तब तक विक्रांत वहां बंटी को बचाता है और वहां विक्रांत सभी से लड़ता है। विक्रांत विशाखा को कहता है उसे जेल जाने से अब कोई रोक नहीं सकता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

