32 C
Mumbai
Tuesday, May 26, 2026

मन्नत 14th मई 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत का फूटा विक्रांत पर गुस्सा, धैर्य हुआ दुआ से नाराज ?

मन्नत 14th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत विक्रांत के एक्सीडेंट की वजह से हो चुकी है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत को फ़ोन आने के बाद से मन्नत सिर्फ और सिर्फ विक्रांत की चिंता करती है। मन्नत और धैर्य दोनों ही विक्रांत के पास जाने के बारे में सोचते है।

मल्ला की चाल

लेकिन मन्नत इस बात को दुआ से पूछती है क्या वो जा सकती है ? दुआ कहती है विक्रांत की वजह से क्या वो दुआ को छोड़ देगी ? दुआ की बातों का मन्नत जवाब देती है कि, दुआ उसके लिए बहुत खास है और दुआ की जगह उसकी जिदंगी में कोई भी नहीं ले सकता है। धैर्य विक्रांत के बारे में हॉस्पिटल में पूछता है और वहां जाने का फैसला करता है। जिसके बाद धैर्य भी कहता है कि, किस तरह से विक्रांत का उसे अभी खयाल रखना है। विक्रांत के लिए दुआ धैर्य को कहती है उसे जाना होगा। वही दूसरी तरफ सभी लोग घर से निकल जाते है। लेकिन विक्रांत की हालत काफी ज्यादा सीरियस रहती है। मन्नत विक्रांत को देखकर इमोशनल हो जाती है और उसे बार – बार कहती है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है वो जल्द ही ठीक हो जाएगा। विक्रांत के ट्रीटमेंट के लिए सभी परेशान रहते है एक समय पर लगता है अब विक्रांत जिंदा नहीं बच पाएगा। लेकिन नीतू, धैर्य और मन्नत सभी की प्रार्थना काम करती है और विक्रांत की हालत में सुधार होती है। मन्नत ए चिंता में अपने हाथ में लगा खून सिर पर लगा लेती है।

धैर्य की परेशानी

मल्ला को चिंता होती है कि, क्या कही दुआ को लेकर वो नईं चाल चल सकती है ? दुआ के मन में मल्ला मन्नत और विक्रांत को लेकर डर करवाती है कि, मन्नत अब विक्रांत की है और उसे धैर्य को छोड़कर जाना ही होगा क्योंकि, मन्नत और विक्रांत का ये घर है। रॉनी वहां से दुआ को लेकर चले जाता है। जिसके बाद रॉनी दुआ को समझाता है रिश्ते कभी भी खून से नहीं बल्कि दिल से बनते है जैसे दुआ और बंटी का है। वैसे ही विक्रांत और मन्नत है। दुआ बात समझ जाती है और रॉनी को प्रार्थना करने के लिए कहती है विक्रांत के लिए। विक्रांत को लेकर डॉक्टर खून की कमी बताता है ओर धैर्य देने के लिए तैयार हो जाता है। विक्रांत और धैर्य के लिए मन्नत कहती है नीतू से दिल का ही रिश्ता सबसे बड़ा होता है। जिस धैर्य को वो गलत समझ रही थी आज वही काम आया है। यशिका धैर्य से मिलने आती है और उसे बताती है मन्नत ने विक्रांत के नाम का सिंदूर लगा लिया है अपने मांग में। जिसे सुनकर धैर्य परेशान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत पर मन्नत चिल्लाती है ये किस तरह की बात है कि, वो प्यार करती है तो उसे तकलीफ हो मिलेगी ? मन्नत की बातों से विक्रांत होश में आता है जिसके बाद वो मन्नत से एक ही सवाल करता है क्या वो उसे प्यार करती है ? मन्नत का जवाब हां में रहता है और दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here