मन्नत 12th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत की जान आने वाली है खतरे में ?
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत काफी ज्यादा चीजों की वजह से परेशान रहती है। लेकिन, विक्रांत का वो साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती है।
मन्नत की परेशानी
विक्रांत बच्चों के सामने आता है। जहां वो बार – बार बच्चों से दूर होने की कोशिश करता है। लेकिन बच्चे उतने ही उसके पास चले जाते है। ऐसे में अब धैर्य को भी शक हो जाता है क्या विक्रांत को सच में अब कुछ भी याद नहीं है ? लेकिन असल में ये भी एक मन्नत का प्लान होता है। दुआ का दिल रखने के लिए दुआ विक्रांत को एक कहानी सुने के लिए कहती है। ये कहानी दो भाइयों की होती है। जहां, दोनों ही काफी ज्यादा चीजों को महसूस करते है। लेकिन दुआ को विक्रांत वहां से चले जाने के लिए कहता है और कहता है भाई जैसा कोई रिश्ता होता ही नहीं है। ऐसे में अब मन्नत दुआ और सभी को लेकर बाहर चली जाती है। जहां विक्रांत धैर्य को भी कहता है इस घर के वही एक अच्छा है।
मान्यता का सच
जिसके बाद धैर्य भी विक्रांत को एक हफ्ते रुकने के लिए कहता है। वही अब मन्नत सारी चीजों को देखती है और अपना नाटक शुरू करती है। जहां, मन्नत किचन में रोने का नाटक करती है और धैर्य उसे शांत करवाता है। ये कहकर कि उसे चिंता की जरूरत नहीं है उसका विक्रांत उसके पास जल्द ही आ जायेगा। ऐसे में धैर्य मन्नत को अपना भी साथ देता है। वही अब घर में मान्यता आ जाती है। जिसे मिलना होता है अभिमन्यु से लेकिन उसे वो नजर नहीं आता है। मन्नत और धैर्य के बीच ही पार्सल आता है और ये पार्सल धैर्य के लिए होता है। जहां, मन्नत सारी चीजों को देखती है और धैर्य अकेले में खोलने की बात करता है। धैर्य को समझ नहीं आता है आखिरकार कौन उसे एक्पोज करने की कोशिश कर रहा है ? वही मान्यता अब मन्नत पर चाकू से वार करती है। लेकिन, मल्ला उसे बचाने की कोशिश करती है। तब तक मल्ला विक्रांत को बुलाती है जो कुछ समय के लिए बच्चों के साथ मस्ती कर रहा होता है। मन्नत को लगने लगता है शायद विक्रांत सच ना बोल दे। लेकिन मन्नत के सामने ही विक्रांत मान्यता को कहता है मन्नत को जान से मार देने के लिए। जिसे सुनकर सभी परेशान हो जाते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। जहां दोनों ही अब मिलकर धैर्य को एक्पोज करने की प्लानिंग करते है। जिसके बाद धैर्य को समझ नहीं आता है किस तरह से धैर्य को किया जा रहा है ब्लैकमेल।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

