मन्नत 11th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब धैर्य पर लग चुका है इल्जाम।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत और धैर्य दोनों ही केस को लेकर बात करते है और तब तक मन्नत धैर्य से कहती है कोर्ट से फोन आया है उसे जाना होगा।
दुआ का सच
धैर्य और मन्नत दुआ को लेकर सोचते है और इतने देर में दुआ वहां आ जाती। दुआ मन्नत और धैर्य की बातें सुन लेती है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। रॉनी उसे कहता है दुआ यहां क्या कर रही है ? दुआ कहती है उसे चोट लग गई है इसलिए बस वो वहां आई थी। मन्नत और धैर्य को लगता है दुआ ने उनकी बात नहीं सुनी है। लेकिन अब दुआ प्लान बनाती है वो मन्नत और धैर्य के साथ कोर्ट जाएगी। जिसके लिए वो कहती उसे हाथ में चोट लग गई है वो आराम करेगी। धैर्य को बात समझ नहीं आती है और वो दुआ से पूछने की कोशिश करते है। दुआ कहती है धैर्य चिंता में है और इस चिंता में उसे क्या करना है उसे पता है। धैर्य दुआ को खूब सारा प्यार करता है और कहता है कि, दुआ जल्द ही ठीक हो जाएगी। विक्रांत भी कोर्ट के लिए निकल रहा होता है लेकिन तब तक विक्रांत को फोन आता है पुलिस स्टेशन से की दुआ के केस से जरूरी उन्हें बात करनी है और केस पेपर पर साइन भी करवाना है।
नीतू की चाल
दुआ अपनी जगह बंटी को सोने के लिए कहती है और मन्नत धैर्य के गाड़ी की डिक्की में बैठ जाती है। मन्नत और धैर्य के साथ दुआ भी कोर्ट जाती है लेकिन इस बात का अहसास किसी को भी होता नहीं है। रॉनी को पहले लगता है दुआ नींद में सो गई है। लेकिन बंटी के नींद में होने के बाद रॉनी बंटी को देख लेता है। विक्रांत पुलिस के पास जाता है और उसे केस के बारे में पूछता है जिसके बाद पुलिस कहती है यहां कोई भी ऐसा वर्क नहीं है। लेकिन असल में यह यशिका के भाई और नीतू का प्लान होता है। विक्रांत को पुलिस बताती है शायद कोई हो जो आपको कोर्ट नहीं जाने देना चाहता हो। मन्नत कोर्ट में जाने के लिए निकल जाती है लेकिन तब तक दुआ के हाथ में चोट लगती है और दुआ की आवाज मन्नत को सुनाई देती है लेकिन धैर्य और वकील मन्नत को अंदर चलने के लिए कहते है। केस चालू होता है जिसके बाद मन्नत पर वकील कई सारे आरोप लगाती है और कहती है फैसला मां के पक्ष में होता है लेकिन, अब ऐसा नहीं हों वाला है। सभी लोग विक्रांत का इंतजार करते है लेकिन विक्रांत समय पर पहुंचता नहीं है। मन्नत से वकील कहती है धैर्य ने जिस तरह की हरकत की है इसके बाद अब विक्रांत ये केस जीतता है और दुआ की कस्टडी उसके हाथ में है। कोर्ट में धैर्य का वीडियो दिखाया जाता है। जहां, धैर्य रिश्वत देता हुआ नजर आता है। मन्नत और धैर्य परेशान रहते है लेकिन, असल में ये नीतू का प्लान होता है। विक्रांत जल्द से जल्द कोर्ट पहुंचने की कोशिश करता है। जिसके बाद धैर्य नीतू को लेकर कहता है ये सब इन्होंने किया होगा क्योंकि ये नहीं चाहती है विक्रांत हारे ये केस। मन्नत को समझ नहीं आता है वो क्या करे अब ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, दुआ कोर्ट के फैसले को मानने से इंकार कर देती है। जहां, वो कहती है कि, धैर्य ही उसके पापा है और कोई नहीं है। दुआ धैर्य से गले मिलती है और वहां से चले जाती है। जिसके बाद विक्रांत के गाड़ी के नीचे दुआ आ जाती है और वो विक्रांत को बेहोशी के हालत में कहती है विक्रांत नहीं धैर्य उसके बाबा है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

