मन्नत 21st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत और धैर्य का सच सामने आने से दुआ बचाती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत और धैर्य से होती है। जिसे दोनों ऐश्वर्या का पर्दाफाश करने के लिए लैपटॉप में ऐश्वर्या के कमरे का फुटेज देख रहे होते है।
दुआ ने की मन्नत की मदद
मन्नत और धैर्य दोनों ही फुटेज को देखते है। साथ ही धैर्य के मन में ये डर रहता हिअ कि कही विक्रांत के पास दुआ चली ना जाए। रात जैसे – जैसे गुजरती है वैसे ही मन्नत को नींद आने लग जाती है और वो सो जाती है। मन्नत के नींद में होने कारण धैर्य उसका चश्मा हटा कर रख देता है। धैर्य भी नींद की वजह से बीच रात में ही सो जाता है। जिसके बाद अगली सुबह यशिका मन्नत को लेकर सोचती है कि, कल किस तरह से मन्नत ने उसकी मेहँदी खराब कर दी हुई थी। विशाखा भी उसका साथ देती है और ऐसे में मन्नत के कमरे में आने की कोशिश यशिका करती है। विशखा उसे रोकती है लेकिन यशिका उनकी बात को अनसुना कर देती है।
नीतू हुई विक्रांत के लिए परेशान
नीतू रॉनी को हॉस्पिटल में हुई सारी बात को बताती है कि, किस तरह से विक्रांत को देखकर वो इमोशनल हो गई थी। यशिका मन्नत और धैर्य के कमरे में आती है। जहां वो। लैपटॉप देखने की कोशिश करती है लेकिन तब तक दुआ वहां आकर कहने लगती है कि उसे मन्नत और धैर्य के कमरे में रहने की क्या जरूरत है ? दुआ की आवाज सुनकर मन्नत उठ जाती है और दोनों ही लैपटॉप के पीछे हो जाते है। जिसके बाद यशिका कहती है मन्नत से की उसे कुछ काम है और इसलिए वो बुलाने आई हुई थी। मन्नत बात को समझती है और कहती है वो आएगी बाहर। दोनों के जाते ही दुआ कहती ह धैर्य और मन्नत को कि दोनों ने लैपटॉप में कुछ नहीं देखा है। मन्नत यशिका के पास आती है और उसे काम पूछती है जहां वो विक्रांत और उसके सेरेमनी को कुछ खास बनाने के लिए कहती है क्योंकि इस बार उसे कुछ बेकार नहीं चाहिए और खाना भी उसके टेस्ट का होना चाहिए। मन्नत इस बात के लिए तैयार हो जाती है। वही मन्नत रॉनी और नीतू को फोन करती है और उनका हालचाल लेती है। नीतू के लिए मन्नत कहती है उनका सब कुछ ठीक हो जाएगा चिंता करने की जरूरत नहीं है उन्हें। वही दूसरी तरफ, रॉनी नीतू को चिल्लाता है वो क्या करने जा रही थी ? उसे पता भी है ? मन्नत का घर परिवार वो तोड़ने जा रही थी। नीतू को अपने गलती का एहसास होता है लेकिन, वो कहती है विक्रांत को देखकर उसका दिल पिघल जाता है। मन्नत को धैर्य अपने कमरे में वापस बुलाता है और कहता है कि, अचानक कैमरा खराब हो गया है। मन्नत सोचने लग जाती है कि, वो सच अब सबके सामने कैसे लेकर आएगी ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य ऐश्वर्या के कमरे में चोरी छिपे जाने की कोशिश करता है और पिन से ही ताला खोलता है। ऐसे में जब तक वो कैमरे के पास जाता है तब तक ऐश्वर्या धैर्य को देख लेती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

