32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

बड़े घर की छोटी बहू ४ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना और अर्जुन एक दूसरे के आये करीब

बड़े घर की छोटी बहू के गुरुवार के एपिसोड में अहाना तैयार होकर बाहर आती है। सभी लोग देखकर कहते हैं कि उन्हें लगता है कि वही दुल्हन है। शोटू मामा आकर कहते हैं कि यह दुल्हन नहीं है इसने लाल रंग की साड़ी पहनी है इसीलिए ऐसा लग रहा है।

उसी समय अहाना माँ को देखती है और देखकर दौड़कर उनके पास आकर रोने लगती है। अहाना को बुरा लगता है तो माँ उसे समझाती है कि भगवान सभी को सुख और दुख दोनों देता है। अभी तुझे दुख दे रहा है तो आगे चलकर सुख भी देगा।

वहीं, शोटू मामा ने अहाना की माँ करुणा से कहा कि लड़की वालों को आने में समय लग रहा है तो वह अर्जुन की आरती करदे। अहाना अपनी आपत्ति जताती है कि वह किसी और लड़की के दूल्हा की आरती नहीं उतार सकती।

उसकी माँ कहती है कि सिर्फ अपने बारे में हर समय सोचना सही नहीं है। किसी की लड़की के लिए मैं आरती उतार सकती हूँ। बाहर जब अर्जुन बारात लेकर आया दुर्गा और टुकुन के साथ तो उसने अहाना की माँ को देखा और उसे माँ कहकर पुकारा।

उसने यहां उनके आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अहाना को संभालने आयी है। उन्होंने अर्जुन की पूरी रीतिरिवाज के साथ आरती की। वहीं, अहाना बाहर आयी और उसने अर्जुन को देखा। वह दोनों ने एक दूसरे को देखा और अहाना ने कहा कि वह आज बहुत सुंदर लग रहे हैं।

मेहमानों में से किसी ने कहा कि दूल्हा ने चंदन का टीका नहीं लगया है। शोटू मामा ने अहाना से अर्जुन को चंदन का टीका लगाने को कहा। अहाना ने टुकुन को देखा और दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा। उसने अहाना से अर्जुन को चंदन का टीका लगाने को कहा।

अहाना अर्जुन को अपने कमरे में ले गयी और चंदन लाने जा रही थी कि अर्जुन ने उसे रोक लिया और कहा वह तड़प रहा है। अहाना ने कहा वह तड़प रहा है उनकी शादी हो रही है वह बजी मर्ज़ी से? अर्जुन ने कहा वह गुस्से में था और इसीलिए शादी के लिए हां कह दिया।

अर्जुन ने कहा वह उसके सामने किसी और को वरमाला नहीं पहना सकता, न सिंदूर लगा सकता है और न मंगलसूत्र पहना सकता है। अर्जुन को अहाना एक दूसरे के करीब आकर खूब रोये। अर्जुन ने कहा वह भी तो शादी करने वाली है। अहाना ने कहा उसने ऐसे ही कह दिया था।

अर्जुन ने अहाना से कहा कि कोई और रास्ता नहीं हो सकता जिससे यह शादी न हो। उसने मंडप से भाग जाने की बात कही तो अहाना ने कहा कि खबरदार अगर उसने ऐसा किया तो वह बहुत दूर कहि चली जाएगी और अर्जुन उसे कभी नहीं देख पाएगा। यह कहकर अहाना चंदन लाने चली गयी।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here