32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

बड़े घर की छोटी बहू २ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना अर्जुन की शादी की तैयारियों से हुई दुखी

बड़े घर की छोटी बहू के मंगलवार के एपिसोड में शोटू मामा ने अहाना से कहा कि अर्जुन की शादी कि उपलक्ष्य में दुर्गा ने उसके लिए भी एक साड़ी दी है। उन्होंने उससे पूछा क्या वह यह साड़ी पहनेगी?

अहाना ने कहा एक माँ ने अपने बेटे के शादी के लिए मझे साड़ी दी मैं ज़रूर पहनूँगी। शोटू मामा ने उससे पूछा क्या वह यह शादी देखकर दुखी नहीं हो जाएगी? अहाना ने कहा बिल्कुल नहीं क्योंकि अब हमारे कोई रिश्ता नहीं रह गया है और मैं कभी अर्जुन को खुश नहीं रख पाई।

अहाना ने कहा अब मैं बहुत मजबूत हो गयी हूँ और आपके भांजे की शादी में सब काम करूंगी। शोटू मामा ने कहा कि सुबह से ही बहुत काम होंगे। अहाना ने कहा वह सब संभाल लेगी।

अर्जुन की भाभियाँ अर्जुन से पूछा कि क्या वह यह शादी करेंगे? अर्जुन ने कहा अगर अहाना यह शादी कर सकती है तो वह क्यों नहीं? उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है कि अहाना दूसरी शादी नहीं करेगी। उन्होंने कहा यदि अहाना ने शादी की तो वह उससे रिश्ता तोड़ देंगे।

अर्जुन की बहन मिली ने अर्जुन से पूछा अगर अहाना गलती करेगी तो क्या वह भी करेगा? अर्जुन ने कहा वह खुद घर छोड़कर गयी और उसने जो गलतियां की उसके लिए माफी भी नहीं मांगी। अर्जुन ने कहा कि उन्हें जो भी शिकायतें हैं वह उसकी माँ से करे न कि उससे और उन्हें अपने कमरे में से जाने को कहा।

वहीं, दुर्गा के घर उसकी देवरानी का लड़का आया टुकुन। उसकी माँ उसे देखकर घबरा गई कि भाई की शादी की खबर सुनकर दौड़ा चला आया। दुर्गा ने कहा कि अर्जुन की शादी में कोई नहीं जाएगा बस टुकुन को आशीर्वाद देने के लिए वह लेकर जाएगी।

उसकी देवरानी ने कहा हमको लेकर नहीं जाओगे? दुर्गा ने कहा तुम यहां रहकर शादी की बाकी रस्मों की तैयारी कर लेना। उसने कहा वह उन लोगों को घर पर खाने को बुलाएगी जिन्होंने उसे अर्जुन की शादी के लिए ताना मारा था।

दुर्गा के देवर ने कहा सभी को खाना ख़िलाने के लिए पैसे नहीं हैं? टुकुन ने कहा मैं दे दूंगा। दुर्गा ने टुकुन से कहा कि वह दुल्हन के साज सवरने का सामान ले आये क्योंकि वह गरीब घर से है और वह उसके ऊपर ज़्यादा ज़िम्मेदारी नहीं डालना चाहती।

उधर, शोटू मामा ने घर पर कुछ मेहमानों को बुलाया और अर्जुन की शादी का न्यौता दिया। शोटू मामा ने अहाना से उनके लिए चाय बनाने को कहा। वहीं, सभी महिलाओं को अहाना की पहली शादी के बारे में पता चला और उन्होंने शोटू मामा से कहा कि वह उसकी दूसरी शादी करवा दें।

शोटू मामा ने कहा कि अहाना खुद ही शादी नहीं करना चहती और नौकरी करना चाहती है। शोटू मामा ने अहाना से पुछवाया कि वह सभी को बोल देना कि वह शादी नहीं करना चाहती।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here