30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

बड़े घर की छोटी बहू १३ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना का पहला ऑफिस का दिन

बड़े घर की छोटी बहू के शनिवार के एपिसोड में अहाना और अर्जुन एक दूसरे से बात करते हैं और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। अर्जुन अहाना से वादा करता है कि वह उसका साथ हमेशा निभाएगा अगर सामने से नहीं तो पीछे से।

अहाना ने भी कहा कि वह उसका साथ ज़रूर निभाएगी। साथ ही उसने अर्जुन से मेज़ भाभी की बात की कि उन्होंने आज पुलटू दादा के साथ एक लड़की को देखकर बहुत दुखी हो गई। अहाना ने कहा कि वह चाहती है कि देश की हर लड़की अपने पैरों पर खड़ी हो जाये ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।

अर्जुन ने अहाना से वादा किया कि वह सब मिलकर मेज भाभी को सपोर्ट करेंगे। अहाना और अर्जुन सुहागरात के दिन एक दूसरे के करीब आये।

अगले दिन अहाना और अर्जुन दुर्गा से आशीर्वाद लेने आये। अहाना ने कहा कि आज उसका पहला दिन है। दुर्गा ने पूछा वह कैसे जाएगी? अर्जुन ने कहा आज उसका पहला दिन है तो वह उसे छोड़ देगा।

अहाना ने दुर्गा से आशीर्वाद लिया कि वह खूब नाम कमाए, तरक्की करे और प्रमोशन हो उसकी। दुर्गा ने उसे आशीर्वाद दिया। बड़ी बहू ने उसकी आरती की। वहीं, मेज भाभी वहां आयी और शंखनाद किया और मिता भाभी ने उल्लू ध्वनि निकाली।

शंख की आवाज़ सुनकर ठाकुर और दुर्गा की देवरानी वहां आ गई। उन्होंने पूछा इतना शोर क्यों हो रहा है? दुर्गा ने कहा कि आज अहाना का ऑफिस का पहला दिन है इसीलिए यह सब हो रहा है। ठाकुर ने अर्जुन से सवाल किया तो उसने कहा कि उसने कुछ नहीं किया मिता भाभी ने उल्लू ध्वनि की।

ठाकुर ने कहा कि अर्जुन आज अहाना सही लग रही है लेकिन वह नौकरी करके उससे आगे निकल जायेगी। उसने कहा वह महीने के आखिरी में लाकर उसे पैसे देगी इसीलिए अभी तू कुछ नहीं कह रहा।

ठाकुर ने कहा दुर्गा से कि यह सभी फसाद की जड़ वह ही हैं। दुर्गा ने कहा कि उसने किसी को बांधकर नहीं रखा है जो यहां से जाना चाहता है वह जा सकता है।

वहीं, दुर्गा की देवरानी ने मिता से पूछा कि तू अबकी बार टुकुन के साथ जा रही है? उसने कहा हां वह जाने वाली थी क्योंकि अहाना भी घर से जा चुकी थीं। उसने पूछा मुझे बताया नहीं? मिता ने कहा वह उसे क्यों बताएगी वह अपने पति के साथ जाने वाली है।

ठाकुर जी ने कहा कि इस मामले में मैं सही हूँ क्योंकि मैंने अपनी बहू का इंतज़ाम कर लिया है। उसने मेज से पूछा कल मेरे बेटे को दूसरी लड़की के साथ देखकर जलन हुआ? उसने कहा उसमें गुण ही कौनसे हैं कि वह जलेगी?

अहाना ने कहा कि मेज भाभी इसी घर में अपनी बेटी के साथ रहेगी। उसने कहा हमारी मूर्तियों का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है और यह काम मेरे डिपार्टमेंट के अंतर्गत आता है तो मैं पूरी कोशिश करूंगी कि हमारा बिज़नेस गवर्नमेंट स्टैण्डर्ड के जैसे बन जाये और सरकारी दुकानों में हमारी मूर्तियों का सप्लाई हो ताकि इनमें से किसी को भी कभी पीछे मुड़कर न देखना पड़े।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here