34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 9th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा का नया प्लान, दिशा और आर्यन की हुई शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है 9th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान और अभीरा दोनों ही चुके है परेशान अपने प्लान को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां वो प्लान बनाती है और किस तरह से डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है। अभीरा मेहर के फोन का ही बताती है।

अरमान की नाराजगी

जिसे लेकर अब अभीरा को तान्या की भी मदद चाहिए होती है। वही अभीरा सभी स्वागत करने के लिए तैयार हो जाती है। जहां, एक – एककर सभी की वो आरती करता है लेकिन विद्या को ये बात पसंद नहीं आती है और वो कहती है अभीरा किसी के परिवार की तरफ से नहीं है। इसे ये सब काम नहीं करना चाहिए। दादी सा विद्या को घर चले जाने के लिए कहती है क्योंकि, उसे अभीरा को ये सब चीजें करने देना चाहिए। अभीरा सभी की आरती करती है सिर्फ मेहर की नहीं जिसे लेकर मेहर को काफी गुस्सा आता है। वही दूसरी तरफ अरमान को मेहर बुलाने जाती है लेकिन, अरमान बदले में उस पर चिल्ला देता है। अरमान माफी मांगता है उसे कहता है वो ऐसा नहीं करना चाहता है लेकिन, वो दोनों अभी पति – पत्नी नहीं है। वही दूसरी तरफ मायरा को अभीरा लेकर आती है और उसके गिफ्ट के बारे में बताती है कि, गिफ्ट उसने दिया है न कि, मेहर ने। मयार की यादों को अभीरा ने बहुत ही अच्छे से संभालकर रखा हुआ था। जिसके लिए अभीरा काफी ज्यादा परेशान भी रहती थी। मायरा की तस्वीर मायरा का मैथ्स का होमवॉक ऐसी चीजों को याद कर मायरा भी इमोशनल हो जाती है। लेकिन मेहर का झूठ भी उसे याद आता है और मायरा कहती है जिंदगी से जाने से पहले वो कितने बार सिर्फ अपनी मां को आवाज लगाई लेकिन अभीरा नहीं आई। आर्यन और दिशा की शादी की रस्म शुरू हो जाती है। जहां, आर्यन को अभी बैठने के लिए कहते है। क्योंकि, दिशा के पापा उसके पैर छूने वाले होते है। लेकिन आर्यन इस चीज के लिए मना करता है और अरमान अभीरा भी उसका साथ देते है क्योंकि, आर्यन दिशा के पापा का बेटे जैसा है। दादी सा बुआ जी को समझाती है और कहती है कुछ रस्मों को दूर कर देना बदल देना ही सही रहने वाला होता है।

तान्या का प्लान

मेहर विद्या को परेशान होने से मना करती है क्योंकि, अभीरा ने उसकी आरती नहीं की है। वही दूसरी तरफ अब दिशा की मां काफी परेशान रहती है और दिशा ये चीज देखती है। मनीषा कहती है क्या उसे शक है मनीषा पर कि, दिशा को वो संभाल नहीं पाएंगे ? दिशा की मां कहती है बड़े परिवार में मुद्दे जल्दी बन जाते है और दिशा बच्ची है उसकी इसलिए चिंता है। मनीषा कहती है वो सब संभाल लेगी और कुछ नहीं होने वाला है। तान्या मेहर से टक्करा जाती है और मेहर को अभीरा आवाज लगाती है। जिसे अब मेहर और तान्या का फोन चेंज हो जाता है और डाटा ट्रांसफर भी हो जाता है। लेकिन मेहर को समझ नहीं आता है किसने बुलाया है ? तान्या को वापस मेहर बुलाती है और कहती कृष का वॉलपेपर पर लगा हुआ फोटो मेरा फोन नहीं हो सकता है। अभीरा अपने प्लान के हिसाब से सभी काम करती है। जिसके बाद आर्यन को कई सारी औरतों के बीच अपनी दिशा को ढूंढना होता है और आर्यन कर भी लेता है। नाच गाने के साथ सभी लोग एंजॉय करते है। वही तान्या और माधव कहते है अरमान और अभीरा दोनों एक – दूसरे के लिए बने है यही बात सभी को समझ आ जानी चाहिए। दिशा और आर्यन दोनों एक – दूसरे की मदद से अरमान और अभीरा को करीब लेकर आते है। जहां दोनों के बीच नजदीकियां देखने को भी मिलती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर को अरमान और अभीरा दोनों से धमकी मिलती है उसका झूठ सभी के सामने वो लेकर आएगी। मेहर को इस बात का डर लगता है लेकिन, अभीरा सच का पर्दाफाश करके रहेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here