ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है परेशान और घर में बताता है सारी सच्चाई।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा अरमान का काउंसलिंग सेशंन में इंतजार कर रही होती है। वही दूसरी तरफ बोर्ड मीटिंग के लिए अमाना तैयार होता है।
अरमान का फूटा गुस्सा
लेकिन वहां जाते ही अरमान को कुछ अलग ही लगने लगता है। बोर्ड मीटिंग में मित्तल भी होता है। जो अरमान को उसकी कुर्सी से हटने के लिए कहता है और कहता है अब से अरमान इस फर्म का हिस्सा नहीं है। इस हिस्सेदारी से बाहर हो चुका है अरमान। अरमान को गुस्सा आता है और वो कहता है कि, इस हिस्सेदारी में अरमान के ही ज्यादा हिस्से है और कोई उसे ऐसे नहीं निकाल सकता है। वही है दूसरी तरफ मित्तल उसे पेपर देता है और कहता है कि इस पर उसके घरवालों ने भी साइन किया है। जहां अरमान कृष और संजय की साइन को देखता है। वही अरमान को काफी ज्यादा भला बुरा कहता है लेकिन, संजय को अरमान कुर्सी पर बैठाता है और उसे आस्तीन का सांप कहता है। वो कहता है वो जा रहा है लेकिन उसकी नजरें यही टिकी रहेंगी। अरमान जाते – जाते मित्तल को थप्पड़ मारता है और कहता है हिम्मत है इसलिए वो आज बाहर है। नहीं तो जेल में होता। अभीरा घर आ जाती है।
कृष और संजय के कारनामे
रास्ते पर कई चीजों को देखकर अरमान को परिवार की याद आती रहती है। ऐसे में अब अरमान से अभीरा भी नाराज होती है। लेकिन, अरमान को बाहर उदास आता देख अभीरा अरमान से पूछती है क्या हुआ है ? अरमान का सारा समान अंदर जा रहा होता है। अरमान कहता है, फर्म को उसने घर माना था। घरवालों ने घर से ही निकाल दिया है। अरमान अभीरा को सॉरी कहता है क्योंकि वो थैरेपी के लिए नहीं आया है। लेकिन अरमान अपनी ही गलती बताता है कि, अरमान को आज भगवान ने सजा दी है। हर बार अभीरा का दिल दुखाने की वजह से। अभीरा कहती है ऐस कुछ नहीं है। अभीरा अरमान की हिम्मत बने की कोशिश करती है। जहां सभी को लगता है अरमान अभीरा से नाराज़ है। लेकिन अरमान जैसे ही घर में आता है अभीरा सभी से बात करने के लिए कहती है। लेकिन विद्या अभीरा पर इल्जाम लगाती है एक बार फिर अभीरा ने नाटक शुरू कर दिया है। अभीरा कहती है वो कृष और संजय से नाराज है। कृष और संजय फूफा सा ने पोदार फर्म से अरमान को निकाल दिया है। अरमान के लिए काजल कहती है कृष से उसने फिर से धोखा दिया ? संजय से दादी सा पूछती है। वो कहता है हालात ऐसे बन गए जिसकी वजह से करना पड़ा। वही विद्या संजय और कृष के काले कारनामे एक बार फिर उसे याद दिलाती है कि किस तरह कृष ने उसे कही का नहीं छोड़ा था। हार गया था दुनिया से वो। वही अब आज अरमान को धोखा दिया ? अरमान के लिए मनोज भी धमकाता है संजय और कृष को वो कहता है कि, सबसे ज्यादा फर्म सिर्फ और सिर्फ फर्म अरमान की वजह से कामयाब हुई है। विद्या एमडी मांगने के लिए कहती है लेकिन आर्यन कहता है जिसमें जमीर नहीं है वो भला क्या कर सकते है ? अरमान को समझ नहीं आता है वो किस तरह से आगे की चीजों को लेकर जाएगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा का गुस्सा फूट जाता है और वो कृष का गला पकड़ लेती है। जहां अभीरा सच कहने के लिए कहती है। क्योंकि पोदार फर्म आज भी अरमान का है। संजय को बुरी तरह अभीरा डांट लगाती है जिसके बाद अभीरा कहती सियार शेरनी को नहीं ललकारते हैं।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

