ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान क्योंकि अभीरा पर लगा है इल्ज़ाम।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा और घरवालों पर संजय चिल्लाता है कि हर बार ऐसी हरकत कौन कर देता है ? किसने संजय के फाइल पर कॉफी गिराई है।
अभीरा और संजय की बहस
लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। ऐसे में विद्या मनीषा को देखती है और उसका नाम लेती है क्योंकि, विद्या पहचान जाती है और उसने देखा होता है मनीषा को संजय के कमरे से कॉफी मग लेकर जाते हुए। संजय सभी पर चिल्लाता है लेकिन अभीरा पर भी इल्ज़ाम लगाता है क्योंकि, अभीरा ने ही कहा होगा उसे कि ये सब करने के लिए संजय अभीरा में बहस होती है और संजय याद करता है किस तरह से अभीरा और अरमान का बुरा कर उसने केस को अपनी तरफ लिया था। अरमान कुछ कहने की लगातार कोशिश करता है लेकिन, अभीरा उसे शांत रहने के लिए कहती है। ऐसे में अब अभीरा को डिफेंड करने के लिए अरमान संजय को शांत होने के लिए कहता है क्योंकि गलती किसकी है और किसकी नहीं है। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। मनीषा वहां से चली जाती है क्योंकि उसे गर्मी लग रही होती है। जिसके बाद मनीषा अपने कमरे में एसी चालू कर बैठती है और अब उसे गर्मी बहुत तेज लगती है। अभीरा चीजों को समझने की कोशिश करती है और उसे कहती है क्या हुआ है ? कैलेंडर में अभीरा डेट्स देखती है और उसे समझ जाता है कि, हार्मोनल चीजों से मनीषा काफी परेशान है। लेकिन अभीरा मनीषा को नीचे आने देने से मना करती है और ऐस में अब संजय उसे बात करना चाहता है लेकिन अभीरा मना करती है। संजय जिद्द पर ही रहता है उसे बात करनी है लेकिन, अभीरा उसे प्रॉब्लम बताती है जिसे सुनकर संजय नॉर्मल रिएक्ट करता है।
मनीषा की नई परेशानी
अभीरा को इस बात का गुस्सा आ जाता है क्योंकि संजय को लगता है अभीरा और मनीषा का ये नाटक है। अभीरा संजय पर अपना गुस्सा जाहिर करती है और उसे बताती है किस तरह से अभीरा ने चीजों को देखा हुआ है। ऐसे में अब सभी अपने कमरे में चले जाते है और मनीषा के लिए कुछ ना कुछ सोचते है। जिसके बाद अभीरा और अरमान के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। वही विद्या सुंदर से ब्लाउज बनाती है। दिशा उन्हें स्विमिंग ज्वाइन करवाने का सोचती है। घर में सभी लोग कुछ ना कुछ मनीषा के लिए करते है और थी अब सरप्राइज़ वो मनीषा को देते भी है। जिसके बाद उसे काफी ज्यादा खुशी होती है कि, उसे अब सब कुछ नॉर्मल लगने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान के लिए दादी सा सावन मेली करना चाहती है जिसकी वजह से सभी परेशान रहते है कि उन्होंने ये त्योहार मनाने से मना कर दिया तो ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

