34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अरमान ने जलाया यादों को ? मेहर को मिली दादी सा से डांट

ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान ने अभीरा से दूरी बनाने की कर ली है कोशिश।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा को बार – बार तान्या की बात याद आती है कि, वो अरमान को किस तरह की लड़की के साथ देखना पसन्द करेगी ?

अरमान की नाराजगी

अभीरा को गार्डन एरिया में धुंआ जैसा लगता है। जहां वो देखती है कि, अरमान अभीरा संग कई सारी यादों को जला दे रहा है और वो चाहता भी नहीं है कि, अरमान की जिदंगी में अब अभीरा आए। ये सब देखकर अभीरा को भी काफी ज्यादा बुरा लगता है। वही दूसरी तरफ मुक्ति को मायरा की याद आती है क्योंकि आज रूम में वो अकेले रह रही है। अगली सुबह सभी अपने काम में बिजी हो जाते है और मनोज मायरा की मदद से घर में फूलों को सजा देता है। जिसके बाद एक – एक कर सभी लोग मनोज को गिफ्ट करते है। लेकिन हमेशा की तरह अरमान अकेले खड़ा सोच रहा होता है।

मेहर पर फूटा दादी सा का गुस्सा

मेहर विद्या और मायरा तीनों ही अरमान को देखते है। जिसके बाद विद्या अरमान से शादी को लेकर बात करती है। मेहर अपने आउटफिट के बारे में विद्या से पूछती है लेकिन, वो अरमान से पूछने के लिए कहती है। जहां अरमान बहाना देकर चले जाता है। लेकिन मायरा इस रोक देती है और विद्या कपड़े सभी के बारे में अरमान से पूछती है। गलती से अरमान अभीरा के पसंद का सब कुछ बता देता है। जिसके बाद वो वहां से चले जाता है। मनीषा घर में आती है और जमकर सभी के साथ डांस करती है। वही आर्यन को अरमान साफा पहनाता है और सभी से रिक्वेस्ट करता है कि, आज के दिन कोई अपना मूड खराब ना करें। आर्यन फैमिली हग करता है और ऐसे में तान्या मेहर को पीछे कर खुद आगे जाती है जिसके बाद मेहर को काफी ज्यादा गुस्सा आ जाता है। तान्या और कृष में गिफ्ट को लेकर बहस होती है क्योंकि, गिफ्ट बहुत नॉर्मल से होता हम तान्या कृष को खुद ही स्लीसेट करने की बात करती है। वही आर्यन को काजल लगाने की रस्म में विद्या मेहर का नाम लेती है। लेकिन दादी सा कहती है ये अपशगुन हो जाएगा। क्योंकि, वो होने वाली भाभी है। तान्या हंसी खुशी आर्यन को काजल लगा देती है। मायरा को अपने काजल की याद आती है कि, पापा ने आज उसे काला टीका भी लगाया है। जिसके बाद घर में सभी दादी सा का आशिर्वाद लेते है और दादी सा मेहर को कहती है जिस राह पर वो है वो राह उसकी नहीं है। इसलिए, उसे ये सब से दूर रहना चाहिए। मेहर को काफी गुस्सा आता है लेकिन विद्या दादी सा की बातों का बुरा मानने के लिए मना करती है। घर से सभी बाहर आते है वही मायरा छोटा सा गिफ्ट देखती है जिसमें बचपन की उसकी कुछ यादें रहती है और उसे ऐसा लगता है ये सब मेहर ने उसे दिया है। बारात के घर में आते समय दिशा के घर वाले आर्यन और परिवार का स्वागत करते है। वही मेहर से मायरा गिफ्ट के बारे में पूछती है और मेहर अपना ही नाम ले लेती है कि उसने बहुत ही सोच समझकर दिया है ये गिफ्ट। तब तक आरती की थाल लेकर अभीरा आ जाती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मेहर अरमान को अंदर चलने के लिए कहती है। जहां वो कहती है वाइफ की बातों को टाला नहीं जाता है। जिसके बाद अरमान गुस्से में प्लेट तोड़ देता है। अरमान मेहर को मायरा को मां बने कहता है और कुछ नहीं। वही मायरा से अभीरा उसके गिफ्ट के बारे में पूछती है उसे कैसा लगा ? जिसके बाद मायरा के सामने सच आ जाता है कि, गिफ्ट मेहर ने नहीं दिया बल्कि, अभीरा ने दिया है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here