31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th मई 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा ने दी कृष को धमकी, अरमान का प्लान हुआ कामयाब

ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है परेशान क्योंकि, थैरेपी के बाद अभीरा की बढ़ गई है मुश्किलें।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा सेशन के लिए अरमान का इंतजार करती है और उसे लगता है अब अरमान नहीं आने वाला है।

अभीरा का गुस्सा

अरमान लेट से आता है लेकिन अभीरा को देखकर उसकी नज़रें उस पर ही टिक जाती है। जिसके बाद सेशन शुरू करने के लिए कहा जाता है। अरमान से अभीरा के बारे में पूछा जाता है लेकिन, अरमान कुछ कहता नहीं है। अभीरा को चीजें शुरू करने के लिए कहते है। जहां, अभीरा अरमान के विश्वास को लेकर बातें कहती है। ये सब सुनका अमाना अभीरा को लेकर लंबी चौड़ी शिकायत की लिस्ट बनाकर कहता है। जिसे सुनकर अभीरा काफी ज्यादा नाराज हो जाती है। दादी सा मायरा और मुक्ति की चिंता को कम करने के लिए कहती है टेल और हेड से कुछ नहीं होने वाला है। सेशन बहुत ही ज्यादा अच्छा जाएगा। अभीरा और अरमान दोनों ही बहार आते है और अभीरा गुस्से में रहती है। जहां अरमान कुछ कहने की कोशिश करता है लेकिन अभीरा इसे पान खाने के लिए कहती है। जिसकी वजह से दोनों में बहस नहीं होता है। अरमान जाते – जाते अभीरा की तारीफ करता है जिसे सुनकर अभीरा को अच्छा लगता है। घर आते ही दादी सा अभीरा को कहती है अभीरा को गुस्सा आता है लेकिन, अभीरा कहती है उस नहीं आता है। अरमान को मायरा और मुक्ति चेयर प घुमाते है कि, किस तरह से उसने अभीरा को गुस्सा दिला दिया है।

विद्या के ताने

आर्यन से दिशा नाराज होती है। क्योंकि, दिशा चाहती है कि, वो हाउस वाइफ बनकर रहे और मनीषा चाहती है वो घर बैठे काम करे। लेकिन आर्यन ये सारी चीजों को हैंडल करता है और कहता है दिशा की इजात घर में कम ना हो बस इसलिए ही ये सब चीजें हो रही है। दिशा आर्यन की बात को समझती है और दोनों की नाराजगी खत्म होती है। इस बीच ही दादी सा अब अभीरा के फोन को पानी में डाल देती है लेकिन, दादी सा अभीरा को गुस्सा करने से मना करती है। अभीरा गुस्सा शांत रहकर करती है और सबसे कहती है वो गुस्सा नहीं कर रही है। शांत है वो। मनीषा कहती है अभीरा को गुस्सा आ रहा है क्या ? देर रात अभीरा नीचे आकर अपना काम करती है और तभी अरमान भी वहां आता है मायरा, मुक्ति दोनों ही वहां अरमान को लेकर आते है। लेकिन तब तक वहां विद्या के हाथ से बना ज्यूस आता है और मायरा खुश होती है। मनीषा भी अभीरा को ज्यूस देने की बात करती है और कहती है ये विद्या ने बनाया है। तब तक मायरा पीने से इंकार कर देती है। लेकिन अभीरा खाने के चीजों को लेकर समझाती है कि, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। वही मुक्ति को विद्या ज्यूस पीने के लिए कहती है। क्योंकि उसने नहीं पिया तो फेंकना होगा। मुक्ति को मनीषा समझाती है लेकिन मुक्ति कहती है विद्या उसे बड़ी है और परिवार की चीजों को परिवार ही समझ सकता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कृष और संजय सभी के सामने कहते है मित्तल और सभी ने मिलकर अरमान को पोदार फर्म से बाहर कर दिया है। वही दूसरी तरफ, अब अभीरा का गुस्सा फूट जाता है और वो कृष का गला दबाना शुरू कर देती है। जहां अभीरा सच कहने के लिए कहती है। क्योंकि पोदार फर्म आज भी अरमान का है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here