ये रिश्ता क्या कहलाता है 7th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा और अरमान कर रहे है अपने बच्चे को मिस।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां अरमान सारी चीज़ों को लेकर परेशान रहता है और उसे समझ नहीं आता है कि किस तरह से राघव और समर उस पर गुस्सा कर रहे थे।
कबीर का फैसला
जिसके बाद दोनों ही घर आकर मायरा अभीरा से बात करने की कोशिश करते है। वही दूसरी तरफ दमानिस के घर काफी ज्यादा परेशानी चल रही होती है। क्योंकि, वो केस हार गए हुए है। लेकिन अब कबीर को लेकर घर में कोई केस के बारे में बात नहीं करता है और घर में कबीर भी यूथ फेस्टिवल को लेकर काफी कुछ कहता है। लेकिन राघव कहता है कि, अब उसे बिजनेस पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि फोटोग्राफी से दुनिया उसकी नहीं चलने वाली है। कबीर अपने पापा को बातों में उलझा लेता है। जहां बात होती है कि यूथ फेस्टिवल से आने के बाद सब कुछ होगा और राघव भी ये बात मान जाता है। लेकिन असल में कबीर का वहां जाना सिर्फ मायरा के लिए एक मोटिव होता है। वही दूसरी तरफ अब अरमान कुछ ज्यादा ही पोजेसिव होकर सारी चीजों को मायरा से ध्यान करके रखने के लिए कहता है। लेकिन, अरमान को ये चीज़ करने से अभीरा मना करती है। क्योंकि वो इतने भी बच्चे नहीं है। अभीरा और मायरा अरमान का मजाक बनाते है जिसके बाद अरमान को भी चीजें समझ जाती है।
अभीरा की परेशानी
वही दूसरी तरफ अब अभीरा मुक्ति के बैडमिंटन को देखती है और उसे सवाल करती है। जहां पता चलता है कि मुक्ति अभी के लिए परेशान रहती है कि कंपटीशन में क्या होगा ? लेकिन अभीरा के समझाने पर मुक्ति समझ जाती है और उसे टेंशन लेने से मना करती है। वही अब कृष के सामने मनोज तान्या से बात करता है। जहां वो तान्या के बारे में पूछता है और मनोज कहता है कि वो ठीक है। ऐसे में अब संजय कृष के सामने बात करने से मना करता है लेकिन, मनोज कहता है अब उसे नहीं लगता है कृष को कोई फर्क पड़ता है। वही अब अरमान अभीरा के लिए सरप्राइज़ करता है। जहां वो जज के लिए अभीरा को सपने दिखाता है और ये सब के लिए अभीरा कहती है वो अभी सोच नहीं रही है। जिसके बाद अब अरमान उसे सपने दिखाने की कोशिश करता है और कहता है ये उसकी मां का भी सपना है। जिसकी वजह से उसे ये करना चाहिए। अभीरा इमोशनल हो जाती है। लेकिन फैसले के लिए ना नहीं कहती है। वही अब दूसरी तरफ अरमान को मायरा का मैसेज आता है कि वो पहुंच चुकी है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान के खिलाफ अब चीजें सारी खराब हो जाती है। जिसके बाद अभीरा और अरमान के रिश्ते का सच दमानी सोशल मीडिया पर लेकर आता है। ऐसे में अभीरा को सच का अंदाजा लगता है और मुक्ति अभीरा को कहती है कि अरमान अब फोन नहीं उठा रहा है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

