ये रिश्ता क्या कहलाता है 5th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान और सभी लोग ऑफिस में अपना काम करते है।वो वही दूसरी तरफ दादी सा माधव और मनोज के साथ प्रैक्टिस करती है।
अभीरा की कोशिश
मनीषा और विद्या सोचते है बस मां से उन्हें ना बुला ले। दामनीस को लेकर अभीरा सारी चीजें सोचती है जिसके बाद अब अपना प्लान वो अरमान, कृष और संजय के साथ शेयर करती है ऐसे में अब अरमान के लिए अभीरा का प्लान काम कर जाता है और सभी मिलकर अभीरा की तारीफ करते है। दमानिस अब अभीरा और अरमान के खिलाफ नई साजिश करने की तैयारी करते है। वही अब मायरा और मुक्ति कॉलेज आ जाते है। जहां, कॉलेज में मुक्ति बैडमिंटन के लिए अपनी प्लानिंग देखती है और मायरा अपने कॉलेज के चीजों की।
मायरा की परेशानी
ऐसे में अब मायरा की मुलाकात कबीर से हो जाती है। जहां, दोनों अपनी बातों से अंदाजा लगा लेते है कि, मायरा को वो गिफ्ट बहुत ज्यादा पसंद आया है। कबीर को इग्नोर को मायरा आगे चली जाती है। जहां मुक्ति उसे यूथ फेस्टिवल के बारे में बताती है। जहां अब मायरा और मुक्ति को चिंता होती है क्या पापा उसे जाने देंगे ? ऐसे में अब मायरा घर में सभी को बताती है लेकिन अभीरा और अरमान अपने कमरे में होते है। अरमान के हाथ एक लेटर आता है और वो अभीरा को दिखाने से मना करता है। तब तक मायरा और मुक्ति दोनों अपने मां – पापा को नीचे बुलाते है। जहां, मायरा बात रखती है लेकिन अरमान उसे जाने नहीं देता है। जिसके बाद मायरा और अभीरा दोनों ही मिलकर चीजों को बताते है। ऐसे में अब अरमान को सभी लोग मिलकर मनाते है और मायरा के लिए अरमान हां कह देता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान के खिलाफ अब चीजें सारी खराब हो जाती है। जिसके बाद अभीरा और अरमान के रिश्ते का सच दमानी सोशल मीडिया पर लेकर आता है। ऐसे में अभीरा को सच का अंदाजा लगता है और मुक्ति अभीरा को कहती है कि अरमान अब फोन नहीं उठा रहा है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

