35 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 30th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट : कबीर को लेकर अभीरा को हुआ शक ? नंदिनी की नई कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है 30th अक्टूबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अभीरा कर रहे है मायरा को मोटिवेट।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां अभीरा अरमान काफी ज्यादा परेशान होते है लेकिन उन्हें भरोसा होता है कि उनकी बेटी अब कुछ नया कर लेगी।

अरमान की कोशिश

इस बीच नंदिनी के लिए कबीर ज्यूस लेकर आता है क्योंकि कल नंदिनी ने पी रखी हुई थी। जिसकी वजह से उसका सर दर्द कर रहा होता है। कबीर को तभी फोन आता है और वो बाहर जाने की बात करता है एक लड़की को लेकर नंदिनी को सुनकर अच्छा नहीं लगता है लेकिन फिर भी वो बात करती है और कबीर को समझाती है। इस बीच ही बरखा तान्या की तारीफ करती है अपनी मां से कि तान्या बहुत अच्छी है उसने डांटा नहीं है लेकिन बहुत अच्छी तरह से उसने ख्याल रखा है। बरखा की मां को तान्या की तारीफ पसंद नहीं आती है। जिसके बाद वो काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। वही अभीरा के घर तान्या की चीजों को लेकर तैयारी चलती है। जहां मायरा बैंक का काम करना सीखना चाहती है और उसके लिए अभीरा अरमान उसका साथ देते है और बैंक का काम किया कैसे जाता है उसे समझाते है। इस बीच अब कृष से संजय बिजनेस मैंन का कार्ड मांगता है। जहां वो कृष के हाथ में अरमान का क्रेडिट कार्ड देख लेता है। जहां संजय सवाल जवाब करता है।

अभीरा का फैसला

लेकिन कृष कहता है उसे जो करना था वो कर लिया हुआ है। वही अभीरा मार्केट आती है शादी की तैयारी के लिए और अरमान मायरा के लिए बैंक जहां दोनों अपना – अपना काम करते है। मायरा चेक भरने की वजह से डांट सुनती है। लेकिन दोबारा वो काम अच्छा करती है। जिसकी वजह से उसका चेक डिपॉजिट हो जाता है। वही अब अभीरा की मुलाकात नंदिनी से होती है लेकिन नंदिनी तान्या के बारे में बात करती है कि, उसे वो सारा समान भेज देगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिसके बाद अब अभीरा दादी सा का समान लेने कैफे जाती है और कबीर को देखती है। जहां अभीरा को लगता है शायद कबीर ने भी मूव ऑन कर लिया हुआ है। जिसके बाद अब अभीरा कबीर की बातें सुनती है और उसे लगता है शायद सच में कबीर मैच्योर हो गया है। वही अब घर आते ही दादी सा तान्या के लिए सोने की साड़ी निकालती है और तान्या को देने की बात करती है। क्योंकि तान्या कृष की पत्नी थी। लेकिन कृष तान्या को देने से मना करता है क्योंकि, तान्या अब उसके बेटे की पत्नी नहीं रह गई है। इस बीच दादी सा संजय को ये सब में कहने के लिए मना करती है और अभीरा को कहती है ये साड़ी तान्या को देने के लिए। जिसके बाद अब सभी लोग वो साड़ी को देखते है और मनीषा एक बार फिर से विद्या के साथ कपड़ों और गहने को लेकर बहस करती है। लेकिन, तब तक तान्या आ जाती है और वो सभी को चलने के लिए कहती है क्योंकि, लेट हो गया है। तान्या अभीरा से भी कहती है कि वो आती तो बहुत अच्छा लगता। लेकिन मायरा कहती है हर विश पूरी नहीं हो सकती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि,  क्या साड़ियों की हेर – फेर हो जाती है। जहां अभीरा तान्या की साड़ी घर पर भूल जाती है और ऐसे में अब घर पर मायरा ये देखती है जिसके बाद मायरा कबीर के घर जाने का सोचती है। लेकिन कबीर का सोचकर वो रास्ते में ही रुक जाती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here