34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : दादी सा ने किया नाटक, अरमान और अभीरा का रोमांस

ये रिश्ता क्या कहलाता है 30th मार्च 2026 रिटेन अपडेट ऑन Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा हो गई है मायरा को लेकर परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान और मायरा से होती है। क्योंकि, मायरा अब बहुत ही ज्यादा अकेले हो गई है। जिसके बाद वो घर के मेंबर को फोन कर कहती है वो हॉस्टल आ चुकी है।

अभीरा का प्लान

वही दूसरी तरफ सड़क पर अरमान को समझ नहीं आता वो करे तो क्या करे क्योंकि, अरमान की बात मायरा सुनती नहीं है। अरमान को संभालने के लिए वहां अभीरा आती है। जहां अरमान उसे कहता है कि, मायरा कुछ भी सुने को तैयार नहीं है उसे समझ नहीं आ रहा है वो क्या करे ? दिशा घर के लिए निकल जाती है। जहां आर्यन उसे ड्रॉप करने आता है। दूसरी तरफ अभीरा कहती है अभी मायरा बहुत ही ज्यादा छोटी है। अरमान को अभीरा की बात समझनी होगी। अरमान को लगता है अभीरा ने उसे इतने प्यार से गले लगाकर ये बात समझाया है। यही चीज अभीरा भी तो कितने साल से झेल रही है। इस दौरान ही अरमान और अभीरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

दादी सा ने किया नाटक

तान्या और घर में सभी लोग अभीरा के लिए परेशान हो जाते है। जहां अभीरा आती है लेकिन विद्या उसे काफी बुरा भला कहती है और अभीरा को घर से चले जाने के लिए कहती है लेकिन, अभीरा दादी सा का आशिर्वाद लेती है और तब तक अरमान वहां आ जाता है। आर्यन कहता है क्या दोनों साथ में थे ? अभीरा आशीर्वाद लेकर जाने वाली थी। लेकिन तब तक दादी सा अपनी तबियत खराब करने की एक्टिंग करती है। जहां, वो अभीरा को वही रुक जाने के लिए कहती है। विद्या कुछ भी कहती तो माधव उसे रोक देता है। वही डॉक्टर भी दादी सा की हालत को खराब बताता है। जिसके बाद दादी सा के कमरे में तान्या और आर्यन सबसे बचकर आइस्क्रीम लेकर आते है। जो, प्लान की तारीफ करते है। वही विद्या को अभीरा की चुनरी नजर आती है। जिससे उसे चिंता होने लग जाती है। दादी सा और तान्या – आर्यन प्लान बनाते है कि, अब उन्हें रोकना चाहिए अभीरा और अरमान को क्योंकि, दोनों ही एक – दूसरे को समझने लगे हैं।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा से अरमान पूछता है वो इतनी रात में कहां गई थी ? मायरा कहती है वो बहुत ही ज्यादा कुछ एक्सपेंसिव खरीदने गई थी। जो वो कल दिखाएगी। वही दूसरी तरफ मायरा अरमान से वादा मांगती है कि, वो कल जो मांगेगी कल अरमान उसे देगा। अरमान को अभीरा कहती है उसकी बात मान लेने को।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here