ये रिश्ता क्या कहलाता है 30th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अभीरा किस तरह से परेशान होने वाली है अरमान को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मुक्ति से होती है। जहां, मुक्ति को सभी घर वाले अपना लेते है और मुक्ति काफी ज्यादा खुश होती है कि, उसे इस परिवार से बहुत प्यारा मिल रहा है।
दादी सा का फैसला
घर में सभी लोग मुक्ति को लेकर खुश होते है। तभी काजल वहां आती है और माधव और दादी सा सेफी मांगती है। लेकिन, दादी सा और माधव उसे माफ नहीं करते है वो कहते है विद्या के साथ उसने भी बहुत कुछ गलत किया है। संजय परेशान रहता है कि, आखिरकार काजल ने ऐसा क्यों किया है ? वो काजल से पूछना चाहता है लेकिन तब तक कृष का संजय को फोन आता है और मीटिंग कृष्ण के लिए अर्जेंट में कहा जाता है। मुक्ति सभी को इमोशनल होता देख सभी को बताती है किस तरह से अभीरा ने अपने परिवार को मिस किया है। वही अरमान एक बार फिर से मुक्ति को गले लगा लेता है। दादी सा अभीरा को अरमान के कमरे में लेकर जाती है। जहां, वो देखती है कि, किस तरह से अभीरा अपने सामान को गेस्ट हाउस में रख रही होती है। लेकिन दादी सा उसे अरमान के कमरे में रहने के लिए कहती है। अभीरा तैयार नहीं होती है और वो कहती है कि, वो गेस्ट हाउस में रह लेगी। लेकिन अरमान कहता है अभीरा यहां रह सकती है। वो चला जाएगा गेस्ट हाउस में।
अरमान की परेशानी
नीचे घर में सभी लोग चंपी करने की बात करते है और काजल वहां तान्या की चंपी करने की कोशिश करती है लेकिन तान्या उसे करने से मना कर देती है। वही विद्या को सभी को एकसाथ देखकर अच्छा नहीं लगता है। क्योंकि अब अभीरा वहां अपनी जगह बना रही होती है। अभीरा को चंपी के लिए कहा जाता है लेकिन, वो मना कर देती है। लेकिन फिर अरमान और अभीरा दोनों की चंपी की जाती है। मुक्ति अभीरा के लिए चाय बनाने जाती है। जहां, मायरा भी आती है और मुक्ति मायरा को घर में सभी को माफ कर देने की बात करती है क्योंकि, ये एक परिवार है। वही दूसरी तरफ अब संजय और कृष दोनों आप ही मित्तल का गुस्सा फूटता नजर आता है। मायरा कहती है एक गलती की वजह से उसने क्या कुछ खो दिया अपना। दिशा विद्या की भी चंपी करने जाती है। जहां, अब विद्या उसे कमरे से चले जाने के लिए कहती है क्योंकि, नीचे कब थी तो कोई भी उसे बात तक नहीं किया। गुस्से में विद्या समान को भी वहां से फेंक देती है। वही अब अभीरा और अरमान के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। क्योंकि, अरमान अभीरा से माफी मांगना चाहता है लेकिन वो किस तरह से माफी मांगे उसे समझ नहीं आता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान चाहकर भी अभीरा से माफी नहीं मांग सकता है क्योंकि, वो दादी सा से कह रहा है कि, किस तरह से उसके विश्वास को तोड़ा गया है। वही दूसरी तरफ मायरा अभीरा से कहती है पापा को एक मौका देने के लिए क्योंकि, पापा अभीरा का प्यार है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

