34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : मेहर और अरमान की जल्द होगी शादी, बुआ जी का फूटा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है 2nd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब बुआ जी को समझ नहीं आ रहा होता है कि, किस तरह से वो दिशा का रिश्ता तोड़े।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान और मायरा से होती है। जहां मायरा अपने पापा को समझाने की कोशिश करती है लेकिन अरमान मायरा की कोई बात नहीं सुनता है।

मायरा का प्लान

नीचे विद्या इस बात से सबसे ज्यादा खुश होती है और बुआ जी से कहती है कि, वो शादी का मुहूर्त निकलवाना चाहती है जिसके लिए पंडित जी उसे चाहिए। लेकिन बुआ जी इस बात के लिए कहती है सबसे पहले उसे अरमान से बात करनी चाहिए। ऊपर अरमान और मायरा में बहस होती है। जहां मायरा कहती है अब उसके पापा उसे प्यार नहीं करते है और अब उसकी बात नहीं सुनती है। लेकिन अरमान कहता है उसे शादी किसी से भी नहीं करनी है क्योंकि अब नफरत सी हो गई है। अरमान मायरा पर अपना गुस्सा उतारता है जिसके बाद वो कहता है कि, वो शादी के लिए तैयार नहीं है। वही दूसरी तरफ दादी सा चेयर पर से उठने की कोशिश करती है और विद्या को भला बुरा सुनाती है कि, किस तरह से विद्या अभी गलती करेगी और बाद में माफी मांगेगी इसलिए ये सब करना सही नहीं रहने वाला है। कृष को दादी सा DJ लगाने के लिए कहती है लेकिन सभी लोग चले गए होते है। जहां म्यूजिक सिस्टम से दादी सा गाना चालू करती है जिसे किसी को भी बातें समझ नहीं आए।

मायरा हुई घायल

मायरा अपने पापा से कहती है कि, अभीरा के आने के बाद उसका प्यार जग गया है इसलिए वो अब फिर से अभीरा से प्यार करने लगे है और उस वक्त अभीरा भी ऊपर आ जाती है। जिसके बाद मायरा पर उसका गुस्सा फूटने वाला होता है लेकिन मायरा अपने आपको कमरे में बंद कर लेती है। मायरा कमरे के समान को फेंकना शुरू कर देती है। जिसके बाद विद्या, माधव और अरमान, अभीरा सभी लोग दरवाजा खोलने की कोशिश करते है और विद्या अरमान को शर्त मनाने की बात करती है। जिसके बाद अरमान मायरा के लिए ये भी कर लेता है लेकिन वो खुश नहीं होता है। दरवाजा तोड़कर वो अंदर जाता है जिसके बाद अरमान मायरा को कहता है वो शादी करेगा। नीचे आकर सभी लोग डांस करते है लेकिन अभीरा वहां से चली जाती है। अभीरा सपने देखने लग जाती है कि, मेहर और मायरा को वो समझा रही है लेकिन कोई उसकी बात को समझता नहीं है। मायरा विद्या से पूछती है पापा खुश नहीं है ? विद्या कहती है समय के साथ – साथ वो भी ठीक हो जाएगा। काजल और मनीषा को अरमान का ये फैसला सही नहीं लगता है। वही उस घर से अभीरा बाहर चली आती है। अपने टूटे हुए दिल के साथ।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा मेहर को चैलेंज देती है कि मायरा के दिमाग में कचरा उसने भरा हुआ है कि अरमान के लिए मेहर परफेक्ट लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेहर कहती है अरमान के साथ उसने अब ज्यादा वक्त बिताया है। ऐसे में वो बहुत अच्छी तरह जानती है। अभीरा मेहर को कहती है वो मेहर का सारा सच सभी के सामने लाकर रहेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here