34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : पूरा पोदार परिवार बना वेटर, अभीरा का नया प्लान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 28th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा अपने प्लान के लिए कर रही है सभी को तैयार।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां, उसके शर्ट पर इंक गिर जाती है और अरमान काफी परेशान हो जाता है। तब तक अभीरा उसके कमरे में आती है और अरमान को बिना शर्ट के देखती है।

अभीरा का प्लान

अरमान अभीरा को मदद करने के लिए कहता है जहां अभीरा उसके शर्ट पर व्हाइटनर लगा देती है। जिसकी वजह से दाग छिप जाते है। वही दूसरी तर, अरमान और अरमान अभीरा घरवालों को अपने प्लान लिए तैयार करते है। वही अरमान आर्यन से आइस्क्रीम मंगवाता है और आर्यन ओर अरमान दोनों ही खाते है लेकिन तभी आर्यन को दांत में झनझनाहट होती है और अरमान उसे एक टूथ ब्रश रिकमेंड करता है। जहां, वो बताती है कि, उनकी शादी में म्यूजिशियन और वेटर बनकर सभी लोग जाते हैं और लड़के वालों को बता देंगे। ऐसे में दिशा के घर जाने के लिए दादी सा भी जिद्द करती है लेकिन, सभी उन्हें मना करते है। अरमान दादी सा से कहता है इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन दादी सा का कहना होता है कि इस मौके पर घर के बड़े का रहना सही है। सभी लोग तैयार हो जाते है और दिशा के घर जाने लिए निकल जाते है। औरतें म्यूजिशियन और सभी लड़के वेटर बने हुए होते है।

दिशा ने तोड़ी सगाई

दिशा के घरवालों को देखकर लगता रहता है कि, उन्होंने कही देखा हुआ है सभी लोगों को लेकिन अभीरा बात काट देती है और कहती है हम सब भी यही काम करते हैं शादियों का ऑडर लेते है। वही सब में देखा होगा। दादी सा अरमान और संजय के पास आती है। जहां वो सभी को डांट लगाती है कि, वो कब से बात कर रहे है काम नहीं कर रहे है। अरमान और सभी काम पर लग जाते है लेकिन गाने के अभीरा को चिंता होती है गाना कैसे कोई बजाएगा ? लेकिन दादी सा शुरू कर देती है और सभी उसी गाने पर डांस करते है। बुआ जी को सभी को देखकर बहुत अजीब लगता है और कही ना कही शक भी जाता है। सभी परिवार तीन हिस्सों में बंट जाता है। जहां लड़के वालों का सच पता चलता है कि, लड़के को दिशा के बारे में सब पता है। लेकिन वो दहेज और पैसे के लिए शादी कर रहे है। आर्यन को अभीरा सब बताती है। जिसके बाद आर्यन दिशा से बात करने के लिए उसके कमरे में ले जाने के लिए उसकी ड्रेस पर ज्यूस गिर देता है। आर्यन उसे लेकर कमरे में चले जाता हैनर वो दिशा से माफी मांगता है कि, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। दिशा बात को समझती है। लेकिन सगाई के वक्त लड़के वाले दहेज की डिमांड करते है और दिशा के परिवार की बेइज्जती करते है। जहां अरमान और दिशा दोनों ही ये सगाई तोड़ने की बात करते है और ऐसे में अरमान को को लड़का मारने की कोशिश करता है। लेकिन, अभीरा वहां तब तक आ जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान मायरा को समझाता है कि, अभीरा मायरा की वजह से बहुत ही ज्यादा परेशान है लेकिन फिर भी मायरा ये बात समझती नहीं है। जिसके बाद अभीरा से अरमान रिक्वेस्ट करता है उसे मायरा को संभालना होगा। अभीरा और अरमान बारिश में गिले हो जाते है जिसके बाद दोनों की नजदीकियां देखने मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here