33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : क्या अभीरा लौटेगी पोदार हाउस में ? मायर ने मांगी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान चाहता है अभीरा लौट आए पोदार हाउस।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां मायरा को घर में देखकर सभी लोग बहुत खुश होते है क्योंकि अभीरा ने मायरा के केस को जीत लिया हुआ है।

घर लौटी मायरा

वही दूसरी तरफ अब मायरा को देखकर सभी लोग खुश होते है क्योंकि, मायरा का केस खत्म हो गया होता है। मायरा से एक – एक कर पूरा परिवार मिलता है। लेकिन मायरा सबसे ज्यादा अपनी मां के लिए खुश होती है। क्योंकि, ये काम सिर्फ और सिर्फ अभीरा न किया होता है। वही अब अभीरा को ये सब सपना लग रहा होता है। क्योंकि, इतनी खुशियां देखकर वो हो जाती है इमोशनल लेकिन ऐसा करने से मायरा अभीरा को मना करती है क्योंकि, दुनिया की सबसे अच्छी मां अभीरा है और अभीरा ही सबसे ज्यादा खुश हुई है। घर के सभी लोग अभीरा से मिलते है और उसकी तारीफ करते है। जिसके बाद अब दादी सा विद्या को कहती है उसे अपनी गलती का अहसास हुआ है भी की नहीं ? वो कहां मांगने वाली है माफी ? लेकिन विद्या कुछ भी कहती नहीं है। कोयल मायरा और उसकी मां की तारीफ करती है। जिसके बाद अभीरा अपना वादा कोयल की मां से पूरा करने की बात कहती है।

घर लौटी अभीरा

मुक्ति हर जगह मायरा के केस को लेकर पता करने की कोशिश करती है। जहां अब मायरा को मुक्ति की शर्त याद आती है कि, उसने कोल्ड ड्रिंक छोड़ दिया है। मायरा मुक्ति के पास कोल्ड ड्रिंक लेकर जाती है और कहती इतनी प्यारी सी शर्त कौन रखता है ? मायरा और मुक्ति के बीच अनोखा बॉन्ड देखने मिलता है लेकिन इस बीच ही मुक्ति पूछती है कि, क्या वो अब अपनी मां शेयर कर पाएगी ? मायरा कहती है उसने क्या गलती की है उसे समझ आ गया है इसलिए वो अब मुक्ति से नाराज नहीं है और उसका परिवार भी मुक्ति का परिवार है। जिसके बाद अब मायरा मुक्ति का स्वागत परिवार में करती है। इस बीच ही अब मायरा के घर जाने की बात होती है लेकिन मायरा को अरमान अभीरा के साथ भेजता है क्योंकि, घर उसका है वो और अरमान वहां से चला जाता है। मायरा को समझ नहीं आता वो क्या करे। जिसके बाद अभीरा को लेकर मायरा अरमान के पास आ जाती है। जहां वो कहती है उसे भी चोट लगी है उसके पेरेंट्स अलग नहीं रह सकते है। अभीरा को समझ नहीं आता है वो अब क्या करें ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा और अरमान दोनों ही विद्या के पास आते है। जहां अरमान अब विद्या से अपने सारे रिश्ते खत्म कर देता है। जहां विद्या कहती है कि, अभीरा ने उसे भड़काया है लेकिन, अरमान विद्या को अभीरा के पास जाने से मना करता है और कहता है अभीरा तक जाने से पहले उसे अरमान से गुजरना होगा।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here