ये रिश्ता क्या कहलाता है 26th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब विद्या का गुस्सा अभीरा पर फूट चुका है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां, दिशा की दादी आर्यन और दिशा को अलग कर देती है। जिसके बाद दिशा को ले जाने से आर्यन रोकने की कोशिश करता है लेकिन दिशा की दादी सुनती नहीं है।
विद्या का फूटा गुस्सा
अभीरा ये सब देखकर हैरान हो जाती है और वो कुछ कह नहीं पाती है। जिसके बाद अरमान समझाने की कोशिश करता है लेकिन किसी को भी बात समझ नहीं आती है। विद्या का गुस्सा अभीरा पर फूट जाता है कि, किस तरह से अभीरा ने सारी चीजों को खराब कर दिया है। अभीरा किसी की भी नहीं हुई है। वही दूसरी तरफ मेहर अपने लिए मायरा को बहलाने की कोशिश कर रही होती है। जहां,वो कहती है अरमान बहुत दुःखी है। जिसकी वजह से वो अभीरा में अपना कुछ ढूंढ रहा होता है। लेकिन, मायरा को ये बात पसंद नहीं आती है और मेहर अब मायरा को मेहर जैसी लड़की देखने के लिए कहती है। मायरा ए बात के सोच में होती है। अरमान विद्या और अभीरा के बहस में अभीरा का साथ देता है। अरमान को जानना होता है कैमरे वाली हरकत की किसने है ? वही घर आते ही माधव दादी सा से बात करता है। जहां, माधव का शक विद्या पर जाता है कि, उसने ही कुछ किया होगा। लेकिन विद्या इन चीजों से कर देती है इंकार।
दिशा और आर्यन भागे घर से ?
जहां वो कहता है अब किसी को क्या समझाना है उसे खुद समझ नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ, अभीरा घर आती है और मायरा की हालत को देखकर वो इमोशनल हो जाती है। तान्या उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन फिर भी अभीरा समझने को तैयार नहीं होती है। जिसके बाद आर्यन फैसला करता है कि, वो लंदन वापस चला जाएगा। मनीषा और सभी घरवाले नाराज होते है लेकिन कृष आर्यन को समझाता है। तीनों भाई मिलका प्लान बनाते है कि, वो दिशा को घर से भगा कर लेकर जाएंगे। संजय और दिशा के घरवालों में भी बहस हो जाती है क्योंकि, उन्हें भी लगता है कि, अरमान और अभीरा का रिश्ता उसे छिपाया गया था। तान्या अब अभीरा को बताती है जो मंगलसूत्र दिशा का होने वाला था वो खो गया है। तीनों भाई दिशा के घर आते है। जहां दिशा अपने घर वालों को मनाने की बात कर रही होती है और तब आर्यन का मैसेज देखकर वो ऊपर आती है। सही समय पर अभीरा बेल बजाने से रोकती है। जिसके बाद वो कहती है ये सब करना सही नहीं है और उसे परिवार वालों से बात करनी चाहिए। आर्यन और अरमान दोनों दिशा को लेने उसके घर में चले जाते है। लेकिन अभीरा कृष के साथ अंदर जाती है बात करने के लिए। दिशा की दादी अभीरा को काफी भला बुरा कहती है क्योंकि, अभीरा अपना रिश्ता संभाल नहीं पाई है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा को मायरा से मिलने के लिए मना करता है। जिसके बाद अभीरा अरमान को बात करने के लिए कहती है लेकिन, अरमान से भी मायरा बात नहीं करती है। वही दूसरी तरफ अभीरा को फोन आता है और एक बैंड न्यूज के लिए जहां दोनों को घर जाना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

