30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 25th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : मायरा को लेकर घरवालों की बढ़ी टेंशन, कृष हुआ परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 25th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि, अभीरा और अरमान दोनों ही अब मायरा को लेकर हो गए है सावधान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान अभीरा से होती है। जहां अभीरा मायरा को लेकर परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ अरमान काजल और संजय की बात को सुनता है कि, मायरा का ज्यादा ध्यान देना होगा।

अभीरा और अरमान की टेंशन

अभीरा मायरा को ढूंढने उसके कमरे में आती है जिसके बाद उसे मायरा मिलती है और वो उसे कहती है आज पूरी शादी उसे सिर्फ अभीरा के साथ रहकर बितानी है। जिसके बाद अभीरा मायरा को समझाती है किस तरह उसके आसपास ही उसे रहना है। मायरा के पर्स से ट्रैकर गिरता है। जिसके बाद अभीरा उसे पूछती है क्या है ये ? मायरा कहती है उसे नहीं पता क्या है ये ? अरमान का उसी वक्त फोन आता है और अभीरा से मायरा को लेकर पूछता है। अभीरा को समझ नहीं आता है अचानक उसने क्यों ऐसा कहा है ? अभीरा अरमान को ट्रैकर का पूछता है और तान्या से बात पता करने की कोशिश करता है। अभीरा अब मायरा को लेकर और भी ज्यादा परेशान हो जाती है। वही दूसरी तरफ, अभीर की बारात निकलती है और अभीरा पूजा करके बारात में डांस करती है। बारात में कुछ गुंडे भी आए हुए होते हैं जिनकी नजर मायरा पर रहती है।

मायरा पर आया खतरा

अरमान की चिंता बढ़ती रहती है और दादी सा उसे कहती है कि चिंता ऐसी है जैसे अरमान की शादी है। बारात में मायरा के कपड़े का गांठ अभीरा से गुंडे खोल देते है। दोनों की राहें अलग हो जाती है और मायरा परेशान हो जाती है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मायरा उसे मिल जाती है। अरमान दोनों को देखता है और दोनों से गले मिलता है। सिक्योरिटी अरमान और भी ज्यादा कर देता है। अरमान अभीरा अंदर जाते है और शादी की रस्म शुरू हो जाती है। बाहर तान्या से अरमान मायरा के लिए पूछता है क्योंकि उसे बैग से ट्रैकर मिलता है। तान्या सच नहीं कहती है लेकिन कहती है कि बच्चे आजकल कितने गायब हो रहे है बस इसलिए उसने ऐसा कहा था। अभीरा को अरमान कहता है उसने कुछ बताया नहीं मुझे। अभीर कियारा की शादी में सिंदूर नहीं मिल रहा होता है और मायरा उसे लेने के लिए दूर जाती है। जिसकी वजह से अभीरा डर जाती है। अभीरा की नजर गुंडों पर भी जाती है लेकिन अभीरा अरमान को नहीं बताती है। तान्या से सब कृष के बारे में पूछते है लेकिन, तान्या काम का बहाना दे देती है। सिंदूर की रस्म पूरी हो जाती है और कियारा की विदाई का वक्त आता है। तभी कृष पैसे लेकर गुंडे के पास आ जाता है और मायरा से दूर जाने के लिए कहता है। गुंडे कृष को मारते है क्योंकि, कृष उसके पैसे से उसे ही धौंस जमाता है। कियारा अपने विदाई में कृष को ढूंढ रही होती है। लेकिन कोई कुछ कहता नहीं है। मनीषा उसे संभल कर रहने के लिए कहती है और अरमान अभीरा के बीच अभी भी मायरा को लेकर चिंता बनी हुई रहती है कि, सच में कुछ ना हो जाए मायरा को।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, कृष के बारे में अभीरा को पता चलता है कि किस तरह कृष ने फर्म बेच दी है। जिसके बाद अभीरा घर पर आती है ये सवाल पूछने के लिए और दादी सा कहती है कृष ऐसा नहीं कर सकता है लेकिन कृष कहता है उसने कर दिया है ऐसा। जिसके लिए अभीरा उसे थप्पड़ मार देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here