32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : मायरा पर फूटा अरमान का गुस्सा, मेहर ने चली नई चाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है 24th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान मेहर की वजह से।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान और अभीरा से होती है। जहां, विद्या की बात सुनकर मायरा डर जाती है और आर्यन तभी अपना फोन लेने आ जाता है। जिसके बाद मायरा अभीरा को लेकर डर जाती है।

अभीरा और अरमान का अनोखा बंधन

अरमान और अभीरा दोनों ही इस सोच में रहते है कि, किस तरह से दोनों ने एक – दूसरे को प्यार का एहसास दिलाया है। वही दूसरी तरफ अभीरा से दादी सा पूछती है कि, वो ठीक तो है ? ना क्योंकि सब मूर्ति तैयार कर रहे है उसे भी करना होगा। तान्या और दिशा आते है अभीरा के पास जहां, सभी मिलकर डांस करते है। अभीरा के साथ अरमान भी आता है। जो उसके साथ डांस करता है। दादी सा सपना देखने लग जाती है कि अरमान अभीरा के बीच बहुत प्यार है और दोनों बहुत खुश है लेकिन असल में अरमान वहां नहीं होता है और दादी सा की दवाई लेकर अभीरा आती है। इस बीच अब अरमान का गुस्सा कृष पर फूट जाता है क्योंकि, घर में कब से एक लेटर आया हुआ होता है और उसने अभी तक नहीं देखा है। कृष कहता है वो काम में बिजी था। अरमान को सभी लोग शांत होकर बात करने के लिए कहते है लेकिन अरमान शांत नहीं होता है। जहां वो कहता है ये दादी सा के रिपोर्ट्स है। अभीरा पापा से कहती है अरमान बदल गया है लेकिन इतना ? माधव कहता है जिदंगी भर इसके साथ कोई नहीं रहने वाला है। ऐसी हरकत इसकी हुई तो। वही तान्या रिपोर्ट्स के बारे में पूछती है और दादी सा को लेकर अरमान कहता है दादी सा अब ठीक है और मशीन के बिना वो रह सकती है। अभीरा दादी सा की तारीफ करती है और कहती है अब दादी सा को अभीरा की जरूरत नहीं है इसलिए वो अब यहां से जल्दी जा सकती है। क्योंकि यहां रहना बहुत से लोगों को पसंद नहीं है।

मायरा ने मिलने पहुंची अभीरा

इस बीच दादी सा का फोन बजता है और अभीरा उस फोन को उठाती है। जिसके बाद मायरा कहती है, कि अभीरा से उसे मिलना है। अभीरा इस बात से अभीरा बहुत खुश हो जाती है और वो कहती है जिस तरह से उसे आना होगा वो आएगी। लेकिन जल्द ही आएगी। अभीरा को मायरा घर में किसी को बताने से मना करती है और अभीरा ये बात को समझती है। तान्या और दादी सा से अभीरा अपनी फिलिंग शेयर करती है कि जैसा मायरा कहेगी वैसा ही अभीरा को करना होगा। अभीरा पूजा की थाल तैयार करती है। जिसे देखकर अरमान को लगता है ये सब अभीरा मुक्ति के लिए कर रही है क्योंकि मायरा तो इसे बात नहीं करेगी। मायरा के रूम में मेहर आती है क्योंकि, मेहर ही चाहती है अभीरा और मायरा के बीच बहस हो और मायरा के लिए मेहर ड्रेस चूस करती है। वही सभी आते है,अपनी मूर्ति को लेकर वहां जहां, अभीरा को कोई देख नहीं रहा होता है लेकिन घर वालों की नजर डांस पर जाती है। जहां, अभीरा डांस कर रही होती है और दादी सा उसके साथ अरमान को भी डांस करने कहती है। इस फंक्शन में मायरा भी आ जाती है और मेहर सबसे छिपकर रहने के लिए कहती है। मेहर मायरा को हिम्मत देती है कि, वो सब कुछ संभाल लेगी उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मायरा अभीरा को उसके घर परिवार से दूर रहने के लिए कहती है। जिसके बाद ये सब बात सुनकर अभीरा जमीन पर गिर जाती है और अरमान अब मायरा को शांत रहने के लिए कहता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here