31 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 23rd मई 2026 रिटेन अपडेट : अरमान की बिगड़ी तबीयत, मायरा की नई मुसीबत

ये रिश्ता क्या कहलाता है 23rd मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान अपने बच्चों को लेकर परेशान हो चुका है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दादी सा और अरमान से होती है। जहां, अरमान को अपने बच्चों के लिए दादी सा सोचने के लिए कहती है।

दिशा की नौकरी

लेकिन अरमान कहता है वो फर्म नहीं बल्कि अपना खुद का कुछ शुरू करेगा। ऋषभ इस बीच ही मनोज के पासवर्ड को लेकर परेशान रहता है क्योंकि डेटा जाने नहीं चाहिए और चीजें ठीक भी हो जाए। दिशा इस बीच ही अपने पार्ट टाइम जॉब का बताती है क्योंकि, दिशा को लेकर मनीषा परेशान हो जाती है। तान्या और मनोज उसे काम शुरू करने के लिए कहते है। जहां मनीषा खूब सारा उसे लाड प्यार करती है और कहती है उसका फैसला बहुत अच्छा है। ऐसे में अब दिशा तान्या के ऑफिस जाती है और उसे मीटिंग की तैयारी करने के लिए कहा जाता है। लेकिन दिशा मीटिंग को छोड़कर खाने की तैयारी करती है और पूरे टेबल को डेकोरेट करती है। तान्या इस बताती है कि, उसने खाने की नहीं बल्कि मीटिंग की तैयारी करने के लिए कहा था। इस बीच ही दिशा के हाथ से ज्यूस भी गिर जाता है। जहां तान्या को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? मायरा और मुक्ति दोनों ही अपने लाइफ़ को एंजॉय करने की बात करते है। जहां मुक्ति उसके क्लास के रोहन का नाम लेकर मायरा का मजाक बनाती है और दोनों के बीच मस्ती शुरू हो जाती है। इस बीच ही कोई अंजान शख्स दोनों का वीडियो बनाता है और अरमान अभीरा अपने बच्चों को खेलते हुए देखते है।

मुक्ति और मायरा की परेशानी

अभीरा और अरमान वन थेरेपिस्ट के पास जाते है। जहां , दोनों ही उसे थैंक यूं कहते है और चीजों को समझते है।ऐसे में आते वक्त अरमान अभीरा से बात करने की कोशिश करता है लेकिन अभीरा सुनती नहीं है और अचानक से अरमान को वो अपने फर्म का बताती है। अरमान कहता है वो वकालत नहीं करना चाहती थी फिर क्यों ? गराज को कौन देखेगा ? अभीरा कहती है वो अरमान के साथ काम करना चाहती है और ऐसा ही कुछ करने वाली है। जिसके बाद दादी सा को भी ये फैसला अच्छा लगता है। अरमान और अभीरा दोनों ही एक – दूसरे को समझाते है। जहां दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और अरमान अभीरा की बात को मान लेता है। कृष लेकिन ये चीजों को देखता है और सोचता है इतनी आसानी से ये सब नहीं होने वाला है। मायरा अपने करियर में इंफ्लूएंसर बना चाहती है और मुक्ति को हो रही है अपन चेहरे की चिंता है। जहां अरमान उसके कमरे में आता है और उसे मेकअप के समान के लिए पूछता है लेकिन, मुक्ति कहती है वो सुंदर नहीं दिखती है इसलिए उसे मेकअप करना है। लेकिन चश्मा का कुछ करना होगा। मायरा रिल के लिए छत से कूदने वाली होती है। लेकिन अभीरा रोक लेती है। लेकिन मायरा बताती है वो एक वीडियो शूट कर रही थी। मायरा के इस हरकत को देखकर अभीरा चाहती थी वो कुछ और करे। लेकिन वो जिद्द पर थी कि उसे डॉक्टर वगैरा कुछ वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ही बना है। अरमान मुक्ति को समझाने की कोशिश करता है लेकिन मुक्ति भी जिद्द पर रहती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा दोनों अपने फर्म खोलने की तैयारी करते है। जहां अरमान को अचानक से चक्कर आ जाता है और अभीरा उसे कहती है वो डॉक्टर को बुलाती है लेकिन अरमान उसे मना करता है ऐसा करने के लिए।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here