33 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : अरमान लड़ेगा सच की लड़ाई, विद्या और काजल में हुई बहस

ये रिश्ता क्या कहलाता है 23rd अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters. com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब विद्या और काजल की बात सुन लेती है अभीरा।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा अरमान और मायरा के बारे में सोचती है लेकिन अभीरा सिर्फ मायरा के बारे में उसे सोचना है।

काजल और विद्या की बहस

अभीरा अरमान को फोन करती है और मायरा के केस के लिए अरमान को मिलने के लिए कहती है। मनीषा और विद्या के बीच बहस हो जाती है। जहां, मनीषा कहती है कि अभीरा की तबियत ठीक नहीं है उसे सिर्फ और सिर्फ अभीरा को यहां लाने की बात कही है और कुछ नहीं। विद्या इस चीज को लेकर अभीरा को गलत बताती है कि, क्योंकि अभीरा का हर बार एक नाटक हो चुका है किसी ना किसी बहाने से घर में वो आती है और इस दौरान ही घर में ही वो रह जाती है। तान्या इस बहस में मनीषा का साथ देती है और उसे कहती है कि, मनीषा ने गलत क्या कहा है ? विद्या तान्या को पोदार और बंसल के बीच की लाइन कहती है जो बार – बार अपने रिश्ते की मर्यादा को भूल जाती है। विद्या तान्या को बुरा भला कहती है जिसके बाद वो अपने कमरे में चली जाती है। वही दादी सा विद्या पर गुस्सा करती है आखिरकार वो चाहती क्या है ? सुबह हुआ नहीं अभीरा को कोसना शुरू कर देती है।

अभीरा के सामने आया सच

घर के सभी लोग वहां से चले जाते है और काजल विद्या को कहती है अगर वो अपनी मर्यादा भूल गई है तो उसे याद दिलाना होगा। क्योंकि अभीरा आई थी अरमान और मायरा से मिलने के लिए लेकिन विद्या ने अपनी चाल से किसी को भी मिलने नहीं दिया। इस बीच ही विद्या और काजल की बात अभीरा सुन लेती है। जो, कहती है कि, काजल ये सच किसी को बता भी नहीं सकती है क्योंकि, डील हुई है दोनों के बीच। अभीरा को लेने के लिए अरमान आ जाता है और वो वहां से चली जाती है। विद्या काजल को लगता है कोई तो दोनों की बातों को सुन रहा था। लेकिन, वहां उसे कोई नजर नहीं आता है। अभीरा जाते – जाते अपनी घड़ी नीचे गिरा देती है। वही अरमान अभीरा को फोकस करने के लिए कहता है और सभी लोग चाहते है किसी भी तरह वो कोयल से मिले बस।

अरमान की पहलवानी

अरमान और अभीरा दोनों ही कोयल के घर के बाहर मित्तल को देखते है और प्लान बनाते है कि, उनको अब अपने तरीके से सब कुछ करना होगा। मुक्ति अपने स्कूल में सबसे कोयल के बारे में पता करती है। जहां, उसे कहा जाता है कि, मायरा मर्डरर की वो दोस्त है। मुक्ति कहती है मायरा मर्डरर नहीं है। इस बीच ही अब अभीरा और अरमान कोयल के मामा से मिलने के लिए पहुंचते है। जहां उसे मिलने से मना किया जाता है। क्योंकि मित्तल ने उसे मुंह बंद करने के पैसे दिए होते है। लेकिन अरमान भी हार नहीं मानता है और वो कहता है कि, अब वो सच जानकर रहने वाला है। इस बीच ही अरमान को कुश्ती के लिए कहा जाता है और अरमान तैयार हो जाता है लड़ने के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा मायरा का केस लड़ने जाती है। जहां अदालत में अभीरा को समय देने से इंकार किया जाता है और सभी को लगता है कि, अब अभीरा के पास कोई भी सबूत नहीं है। अभीरा कहती है, अरमान का इंतजार कर रहे है। वो जल्द से जल्द आ जाएगा। वही सही समय पर अरमान आ जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here