ये रिश्ता क्या कहलाता है 22nd मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान को अपने काम के लिए सोचने में लिए दादी सा कहती है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान और अभीरा से होती है। जहां फेस्टिवल के लिए सभी लोग बहुत खुश होती हैं।
दिशा लौटी घर
दादी सा काजल और मनीषा से पूछती है उनके बच्चे कहां है ? काजल कृष को लेकर कहती है कि, वो ऑफिस चला गया है। वही मनीषा काजल के लिए कहती है कृष की वजह से दिशा भी घर छोड़कर चली गई है। परिवार के बीच अरमान अभीरा कोई कुछ कहता नहीं है लेकिन, आर्यन के साथ दिशा को देखकर सभी लोग बहुत खुश होते है। दिशा से पूरा परिवार मिलता है। जिसके बाद दादी सा दमयंती के पोते को देखकर कहती है कि, लगता है उन्हें हम पर विश्वास नहीं है। आर्यन और अरमान दोनों ही वेलकम करते है ऋषभ का। वही काजल और संजय दोनों अपने बच्चे के बारे में सोचते है कि, ये सब खुशी उनके हिस्से में है भी कि नहीं। फंक्शन को लेकर डांस शुरू हो जाता है। इस दौरान दोनों को बीच नजदीकियां देखने को मिलती है। विद्या को घर परिवार में अकेला देखकर माधव के पास विद्या जाता है और कहता है रिश्ते ठीक करने के लिए उसे अभीरा से माफी मांगनी चाहिए। विद्या को समझ नहीं आया है वो क्या करे ? चलते – चलते अचानक हो विद्या रुक जाती है और उसे समझ नहीं आता है लेकिन अरमान को देखकर वो फैसला करती है कि वो माफी मांगेगी।
विद्या की माफी
मायरा और मुक्ति दोनों ही अपने जिदंगी के प्यार के बारे में बात करते है कि, उन्हें जिदंगी में मम्मा – पापा जैसा प्यार चाहिए होगा। मायरा एक बार फिर से अभीरा और अरमान के साथ डांस करते है। विद्या को बार – बार माफी की याद आती है और अरमान अभीरा के साथ डांस करता है जिसके बाद अभीरा विद्या के पास जाती हैनर विद्या अभीरा से माफी मांगती है। विद्या कहती है मायरा और अरमान के प्यार में वो अंधी हो गई थी जिसके लिए उसने गलत किया है। विद्या को अभीरा माफ़ कर देती है। वही घर में आते ही सब अपने बच्चों के साथ मस्ती करती है। विद्या को बार – बार लगता है कि वो एक बार फिर से अभीरा से हार गई है। अरमान और अभीरा खाने के लिए बैठते है। जहां अरमान के साथ प्रैंक किया जाता है और इस प्रैंक में विद्या, अभीरा और मायरा, मुक्ति होते है। अरमान जैसे ही चेयर पर बैठने जाता है। वैसे ही आवाज आती है और अभी उसका मजाक बनाते है लेकिन, अरमान को समझ नहीं आता है कैसे ये हो रहा है। लगातार 3 से 4 बार ये होता है। जिसके बाद अरमान मायरा और मुक्ति की चोरी पकड़ता है और बाद में पता चलता है इसमें विद्या और अभीरा भी शामिल है। विद्या सभी के लिए ज्यूस लेकर आती है लेकिन मुक्ति के लिए नहीं मायरा विद्या को ये बात कहती है और वो कहती है भूल गई है वो। दूसरी तरफ दादी सा अब अरमान को अपने काम पर लौट जाने की बात करती है क्योंकि उसे फर्म का हिस्सा बना होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा को अपने साथ काम के लिए कहता है जिसके बाद वो अपनी जिम्मेदारी भी बताता है लेकिन, अभीर वहां अरमान के चीजों को लेकर खटक है अभीरा के साथ वो काम करेगा क्या ? मिस्टर एंड मिसेज एसोसिएट्स में ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

