32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अरमान और अभीर का फूटा गुस्सा, विद्या हुई परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान ने कर दिया है अपने प्यार का इजहार।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत  अभीरा से होती है। जहां, अभीरा को माधव मेंहदी लगा देता है जिसके बाद दोनों ही मेंहदी को लेकर काफी ज्यादा खुश होते है। ऐसे में मनीषा कहता है कि, कल सभी को मूर्ति बहुत ही ज्यादा सुंदर बनानी है।

अभीरा और अरमान का अनोखा बंधन

अभीरा मुक्ति बनाने के लिए मना करती है और कहती है ये ज्यादा ही झूठ हो गया है क्योंकि, उसे कल बताना ही है तो आज भी तो कल बता देंगे। अभीरा को दादी सा समझाती है कि, उसे ये करना चाहिए। क्योंकि वो आर्यन और दिशा का रिश्ता बना रही है। ऐसे में अगली सुबह अरमान दिशा के घर आता है और इनवाइट करने के लिए। जिसके बाद अरमान को अकेला देखकर दादी को लगता है कि, अरमान ने यहां अकेले आकर उसकी बेइज्जती की है। लेकिन अरमान कहता है घर में सभी लोग काम में बिजी थे जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा किया है लेकिन तब तक अभीरा पीछे से आ जाती है जिसे देखकर अरमान देखते ही रह जाता है। दिशा दोनों की नजरें हटाती है और दादी अभीरा से कहती है अरमान ने कहा वो अकेले आया है। दोनों के बीच सब ठीक तो है ना ? अभीरा कहती है ये मजाक कर रहे थे दोनों के बीच बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। बॉन्डिंग को प्रेजेंट कृष्ण के लिए अभीरा पोयम सुनाती है और अरमान भी उसका साथ देता है।

अभीरा की परेशानी

दादी मान जाती है अभीरा और अरमान के बीच सब ठीक है। जिसके बाद दादी अरमान को कहती है गंगौर के दिन बिना टूटी हुई चूड़ियां पहनाने से पत्नी और उसका रिश्ता मजबूत होता है। अरमान अभीरा को चूड़ी पहना देता है। जहां, दादी समझ जाती है रिश्ता दोनों का बहुत ही मजबूत है। दिशा अरमान अभीरा की तस्वीर भेज देती है आर्यन को जिसे देखती विद्या भी है और आर्यन की बातों से नाराज हो जाती है। घर में फंक्शन शुरू हो जाता है। लेकिन विद्या डांस नहीं करती है। दिशा की दादी अरमान को अभीरा के पास जाने के लिए कहती है जिसकी वजह से वो भी डांस करता है अभीरा के साथ। दोनों को साथ देखकर तान्या और सभी को अच्छा लगता है लेकिन विद्या नाराज रहती है। अचानक अभीरा और अरमान के डांस के बीच मेहर आती है जिसे अरमान गिरने से बचा लेता है और अभीरा दिशा के घरवालों का इंट्रोड्यूशन उसके बिजनेस पार्टनर से देती है। जहां मेहर कहती है मायरा की भी वो खास है और अभीरा को ये बात सुनकर अजीब लगता है। अरमान मेहर से कहता है उसे ट्रेडिशन कुछ पसंद नहीं तो आज कैसे आई है वो ? मनीषा कहती है उसने ही बुलाया है। क्योंकि आज खास दिन है। अरमान बात को समझता है और मेहर का वेलकम करता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान अभीरा के साथ गंगौर सेलिब्रेट करता है। जहां अलमारी अभीरा पर गिरने वाली होती है और अरमान को अभीरा बचा लेता है। जिसके बाद अरमान अभीरा को बताता है वो कितना प्यार करता है अभीरा से।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here