28.2 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st जुलाई 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा और अरमान की नई कोशिश, संजय का बदला

ये रिश्ता क्या कहलाता है 21st जुलाई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अरमान हो चुका है परेशान अपने काम को लेकर।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां मायरा और मुक्ति के प्रॉब्लम को सॉल्व करने के बाद दोनों ही बहुत खुश होते है। ऐसे में अब अरमान अभीरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

संजय का ड्रामा

जहां अरमान अभीरा से दिल की बात कहता है और उसके करीब जाने की कोशिश करता है। वही दूसरी तरफ अभीरा काम को लेकर परेशान रहती है और अगली सुबह अभीरा पूजा करती है लेकिन उसे दिया नहीं जलता है। जिसके बाद अभीरा की मदद के लिए कृष जाता है लेकिन अभीरा के लिए अरमान मना करता है। वही अब अभीरा पूजा कर फर्म के लिए निकल जाती है। दूसरी तरफ अब दिशा को मनीषा और काजल ड्राई फ्रूट्स और खूब सारी चीजें खिलाते है। जहां आर्यन से दिशा डॉक्टर के पास जाने की बात करता है और आर्यन दिशा की बात सुनता नहीं है। लेकिन दिशा को जिस तरह से सभी लोग खिलाते है ये देखकर आर्यन भी कहता है आज उसे डॉक्टर के पास जाना है। वही दूसरी तरफ अब अभीरा के लिए ऑफिस में कॉफी आता है लेकिन अभीरा बुजुर्ग को देखकर उसकी मदद के लिए जाती है। जिसे अरमान ऐसा करने से अभीरा को रोकता है। वही अब अरमान अभीरा को समझाता है कि, वो ऑफिस में उनका काम है। इसलिए उसे ये सभी चीजों की मदद नहीं करनी चाहिए। दूसरी तरफ अब अभीरा को केस की फाइल चाहिए होती है जिसमें अरमान संजय से मांगने की बात करता है लेकिन संजय कहता है वो फाइल कहां रखी है उसे पता नहीं है और वो भूल गया है।

मुक्ति और मायरा का सरप्राइज़

अभीरा संजय से बात करने आती है लेकिन अभीरा तब तक संजय के कैबिनेट से उस फाइल को निकाल लेती है। ऐसे में अब संजय अभीरा को उसके जॉब का बताता है जहां अभीरा संजय को काम करने के लिए कहती है और संजय को समझ जाता है अभीरा ने कुछ तो नोटिस कर लिया हुआ है। ऐसे में अब अरमान को अभीरा केबिन में बताती है कि किस तरह से ऑफर लेटर के साथ उन्होंने मजाक किया था। ऐसे में अब मायरा और मुक्ति में बहस होती है कि, एक ही प्रोजेक्ट के लिए दोनों ने गलती से एक ही टॉपिक ले लिया है। जिसे लेकर दोनों ही घर को सिर पर उठा लेती है। वही अब सभी लोग कहते है सही सबकी नजर यही दोनों पर टिकी रहेगी। मायरा और मुक्ति को भी उनका ये प्लान अच्छा लगता है। इतने देर में अब अरमान और अभीरा अपनी बेटियों को लिए गिफ्ट्स लेकर आते है। जहां, दोनों ही एक – दूसरे के गिफ्ट्स के लिए लड़ते है। लेकिन अभीरा बता देती है किसका क्या गिफ्ट्स है जिसके बाद दोनों काफी ज्यादा खुश हो जाते है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को एक बार फिर से संजय चैलेंज देता है। जिसके बाद अब अचानक से मायरा को लेकर मुक्ति अभीरा को कुछ कहती है और तब तक अभीरा को संजय कहता है साबित कर दो कि एक औरत सब कुछ नहीं कर सकती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here