34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : आर्यन और दिशा का संगीत, मायरा की शर्त

ये रिश्ता क्या कहलाता है 1st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब मायरा ने रख दिया है अरमान के सामने शर्त।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, बार – बार अभीरा अरमान से बात करने की कोशिश करती है लेकिन अरमान उसे अवॉइड करता है।

अभीरा का प्लान

वही संगीत में दिशा का पूरा परिवार एकसाथ डांस करता है। जिसे देखकर बुआ जी को अच्छा नहीं लगता है और वो अपने बेटे से कहती है बहु के पैर जमीन पर ही रहे तो ही ठीक है। दिशा इस बीच ही इमोशनल हो जाती है कि, उसकी पूरी फैमिली ने डांस किया है। जिसके बाद वो अभीरा को थैंक यूं कहती है। अरमान के पास अभीरा आती है बात करने के लिए अरमान वहां भी अपने कॉल का बहाना बना देता है और अंदर चले जाता है। जिसके बाद अभीरा अंदर आती है और अरमान से पूछती है कि, उसने क्या किया है अरमान उसे अवॉइड क्यों कर रहा है। अरमान कहता है उसके पास काम है इसलिए वो ऐसा कर रहा है। उसी कमरे में अभीरा की ब्रेसलेट अरमान के कुर्ते में फंस जाती है और अभीरा कहती है कि, अब उसे बात सुनी होगी। कल जो भी मायरा ने कहा है और तुम्हे समझाने की कोशिश की है उसकी बात अब अरमान को मानी होगी। अरमान अभीरा से कहता है क्या वो कह रही है उसे पता भी है ? अगर ये सब हुआ तो सही नहीं रहने वाला है। अभीरा कहती है मायरा की जान उसमें बसती है और वो भी चाहेगी कि, उसका विश्वास टूट जाए। अरमान इस बात से नाराज होकर नीचे चला जाता है और तभी विद्या उसे अभीरा से दूर रहने के लिए कहती है।

मायरा का ऑफर

मायरा की संगीत की एंट्री होती है। जहां अभीरा सपना देखती है कि, मायरा ने उसे डांस के लिए कहा अरमान मायरा और अभीरा डांस करते है। लेकिन ये सपना होता है जो कुछ ही पल में टूट जाता है। मायरा स्टेज पर बधाई देती है। जिसके बाद वो अरमान की जिंदगी के बारे में कहती है कि, उसे अब अपने पापा का सोचना है क्योंकि जिंदगी बहुत बड़ी है और इसमें उन्हें मेहर आंटी का साथ चाहिए। अभीरा और मेहर एक – दूसरे को देखते है और अरमान वहां से ऊपर चले जाता है। मेहर को विद्या भी कहती है लेकिन मेहर अभीरा के लिए सभी से कहती है ये सही नहीं होने वाला है। क्योंकि, अरमान उसे प्यार नहीं करता है। विद्या बार – बार अब मेहर को फोर्स करती है और उसे रिक्वेस्ट करती है शादी कर लेने के लिए और मेहर का जवाब भी हां में होता है। अरमान कमरे में गुस्से से सारा समान फेंकता है लेकिन कुछ समान मायरा को लग जाता है। अरमान मायरा के लिए परेशान होता है लेकिन वो कहती है उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो ठीक है और आज उसने जो भी किया है अपने पापा के लिए किया है। अरमान मायरा की ये बात माने से पूरी तरह से इंकार कर देता है क्योंकि, वो अभीरा के अलावा अपनी जिदंगी में किसी को नहीं चाहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विद्या मेहर को समझाती है उसे शादी करने के लिए। जहां, अब दादी सा का गुस्सा फूट जाता है और वो कहती है कि, अरमान अब बच्चा नहीं है। उसे जिसका हाथ थामना होगा वो खुद ही थाम लेगा। ऐसे में अब अरमान मेहर से शादी के लिए इंकार करता है और मायरा इसकी वजह अभीरा को समझती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here