ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा चाहती है वो किसी भी तरह मायरा की करे मदद।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा और अरमान से होती है। जहां अरमान और अभीरा दोनों को मायरा देख लेता है और ऐसे में मायरा ये सब देखकर परेशान हो जाती है।
अभीरा और अरमान की मदद
मायरा पीछे जाती है लेकिन अचानक से उसके हाथ से थाल गिर जाता है जिसमें कई फूल होते है और अरमान अभीरा पर गिर जाता है। जिसके तुरंत बाद ही अरमान और अभीरा की नजर मायरा पर जाती है। दिशा की दादी मायरा को देखकर कहती है उन्होंने देखा है फैमिली फोटो में मायरा को। अभीरा को देखकर मायरा वहां से चली जाती है। अरमान और अभीरा भी उसके पीछे जाते है। लेकिन मायरा किसी की बात नहीं सुनती है। मायरा को बार – बार अपना अतीत याद आता रहता है और दिशा की दादी इस सगाई से मना कर देती है। क्योंकि, अभीरा और अरमान नहीं होते है। आर्यन दिशा की दादी को मनाता है कि, उसे बात को समझना चाहिए। दिशा उदास हो जाएगी और ऐसा होना सही नहीं है। मायरा भागते हुए एक ट्रक में छिप जाती है। अभीरा सोचता है पहले वो मायरा की मदद नहीं का सकती थी लेकिन अभी वो कर सकती है। अभीरा सड़क पर जिस तरह से चलती है उसके पैरों में चोट लग जाती है लेकिन, फिर भी वो मायरा को ढूंढ रही होती है।
दादी की जिद्द
आर्यन की जिद्द के बाद विद्या भी कहता है कि, अरमान अभीरा के बिना सगाई नहीं हो सकती है लेकिन विद्या को माधव शांत रहने के लिए कहता है और कहता है अभी उसे बीच में कुछ भी नहीं कहना चाहिए। दादी पूछता है दोनों ऐसे कहां चले गए है ? मनीषा कहती है अरमान ने पढ़ाई के लिए शादी में आने से मना किया था लेकिन मायरा आ गई इसलिए अरमान गुस्सा हो गया है और कुछ नहीं। दादी कहती है अगर उन्हें पता चला कि किसी ने उनसे बात छिपाई है तो सही नहीं होने वाला है। दिशा और आर्यन की सगाई खुशी – खुशी हो जाती है। वही अरमान मायरा को बचाने के लिए ट्रक में आ जाता है। जहां वो मायरा को समझाता है और उसे साथ चलने के लिए कहता है। जिसके बाद मायरा को अभीरा अपना हाथ देती है और उसे नीचे आने के लिए कहती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान मायरा से माफी मांगता है और उसे मायरा से माफी मिलती है जिसके बाद ये देखकर अभीरा सोचती है क्या उसे भी माफी मिलेगी।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

