29.9 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th जून 2026 रिटेन अपडेट : अभीरा की बढ़ी परेशानी, कृष का आया सच सभी के सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां अब अभीरा ने घर वालों के सामने लाया है कृष का सच।

 प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा से होती है। जहां, अभीरा को चिंता होती रहती है कि, किस तरह से वो अब अरमान को हैंडल करने वाली है क्योंकि, अरमान के इलाज में पैसे की कमी होने वाली है।

अभीरा की परेशानी

जिसके बाद अब अभीरा की चिंता और भी बढ़ती जा रही होती है। ऐसे में, अब अरमान के लिए मायरा और मुक्ति एक प्लांट लेकर आते है और अरमान के पास रखते है और उन्हें प्लांट के फायदे बताते है क्योंकि, अरमान की तबियत ये सब से ठीक हो सकती है। वही दूसरी तरफ अब अरमान और अभीरा के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और तभी अभीरा कहती है अरमान के हाथों उसे चाय पीना इसलिए उसे पिलाना चाहिए। इतने में अभीरा अपने कोर्ट के लिए तैयार हो जाती है और तभी उसे फोन आता है एक और केस के लिए लेकिन उसे बात नहीं की जाती है सीधा उसे कैफे में बुलाया जाता है। अरमान चाय बनाने जाता है लेकिन, तब तक गैस खत्म हो गई होती है और विद्या का फोन आता है जहां वो अरमान से सवाल करती है वो है कहां ? निलेश काका तभी अरमान को गैस के लिए कहते है और विद्या से अरमान कहता है वो बाद में बाद करेगा अभी कुछ काम है।

कृष का सच

वही दूसरी तरफ अब अरमान गैस की इतनी लंबी लाइन देखकर कुछ ना कुछ प्लान बनाने का सोचता है क्योंकि, उसका नंबर आते तक लाइन खत्म हो जाएगा। कैफे में अभीरा तान्या को देखती है और तान्या बताती है ये कोई और नहीं था बल्कि तान्या ही थी। जिसके बाद कृष की सारी सच्चाई अभीरा को तान्या बताती है और कहती है कि, उसे तलाक चाहिए। अभीरा के लिए ये फैसला बहुत मुश्किल होता है। जिसके बाद अभीरा वहां से चली जाती है। इतने देर में अरमान गैस के लाइन वालों को पैसे देता है और वहां से गैस लेकर चले जाता है। दूसरी तरफ अब कृष की मुलाकात अभीरा से होती है। जहां कृष अभीरा को भला बुरा कहता है और कहता है कि, किस तरह का इंसान है वो अरमान? कुछ नहीं होने वाला है उसका। अभीरा अपने पैर से कीचड़ उछालती है और तान्या को फोन कर कहती है उसे अब तैयार रहना चाहिए। दूसरी तरफ अभीरा कृष को पेपर देने आती है जहां दादी सा उसे सवाल करती है। जहां दादी सा और अभीरा में बहस होती है। लेकिन, अभीरा कहती है कृष और तान्या का तलाक करवाने आई है वो। जिसके बाद अब अरमान अभीरा को चाय देता है और घरवालों के होश उड़ जाते है कि किस तरह से कृष दे रहा है तान्या को धोखा। तान्या कहती है कि, ये फैसला उसका ही है। वही दादी सा का भी गुस्सा कृष पर फूट जाता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा को अरमान का डॉक्टर अरमान को लेकर जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले आने के लिए कहता है। जहां, वो कहते है कि, अरमान की तबियत पहले से बहुत ज्यादा ठीक हो गई है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here